बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र के गांव करनपुर खूझी निवासी सुभाष रजक एवं पट्टी के गांव गजरिया निवासी कमलेश रजक ने नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी करने का आरोप दो लोगो पर लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में शिकायत कर्ताओ का आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। उसने एक अन्य युवक के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने की बात कहकर विगत 30 दिसम्बर 2020 को दो लाख रूपए लिया था। कई माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो अपना पैसा मांगना शुरू कर दिया। उधर आरोपी पैसा वापस करने मे आना कानी करने लगे। इससे ठगे जाने का एहसास हुआ। ऐसे में दोनो दीवानगंज पुलिस चैकी में तहरीर दी। दीवानगंज पुलिस चैकी इंचार्ज सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि रूपए दिए जाने को लेकर तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें