युवती को जमीन में घसीटकर की अभद्रता
बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव यहियापुर में पड़ोसियो ने नाली के विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला एवं दो युवतियों समेत तीन को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही युवती को जमीन में घसीटकर अभद्रता भी की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। यहियापुर गांव निवासिनी शैल कुमारी 75 पत्नी बैजनाथ ओझा एवं संतोष कुमार ओझा के बीच जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा है। बुधवार को देर शाम संतोष की तरफ के लोग शैल कुमारी की पक्की नाली में ईट व पत्थर डालकर बंद करने लगे। मना करने पर विपक्ष के पुरूष एवं महिला समेत आधा दर्जन लोग पहुंचे तथा शैल कुमारी को लाठी व डण्डे से पीटने लगे। ऐसे में सुशील कुमार की पुत्रियां सुहानी 18 एवं मंजरी 12 बचाने पहुंची। हमलावरो ने उन्हे भी पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही सुहानी का कपड़ा फाड़ दिया तथा छेड़छाड़ करते हुए जमीन में घसीटने लगे। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर भाग गए। सूचना पाकर डायल 112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता शैल कुमारी ने सात लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें