V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रामबहादुर बने मौलिक अधिकार पार्टी के प्रान्तीय महासचिव

कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर जताया हर्ष
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मौलिक अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। इसमें पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मोलिक अधिकार पार्टी राम बहादुर शर्मा नन्द को संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. शास्त्री द्वारा 15 जुलाई को प्रेस क्लब फैजाबाद अयोध्या में आयोजित शपथ ग्रहण एवं बैठक कार्यक्रम में प्रान्तीय महासचिव पद का मनोनयन पत्र प्रदान कर जनपद प्रतापगढ़ का मान बढ़ाया है। इससे जिला कार्यकारिणी प्रतापगढ़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शास्त्री को कोटि कोटि बधाई ज्ञापित करते हुए मनोनीत प्रान्तीय महासचिव मौलिक अधिकार पार्टी राम बहादुर शर्मानन्द को जनसमूह के साथ माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में प्रान्तीय महासचिव राम बहादुर शर्मानन्द ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनसेवक हूं। मुझे महासचिव का दायित्व उत्तर प्रदेश की जनता के प्रेम और सहयोग का परिणाम है। मौलिक अधिकार पार्टी सत्ता में आने पर संवधिा भाग 4 के अनु. 39क,ख,ग,घ,ड. को लागू करेगी। अनु. ख जल, जंगल, जमीन पर जनता का समान अधिकार, 39 ग राष्ट्रीय आय से प्राप्त धन का समान वितरण अर्थात रू. 4000/- प्रति वोटर प्रतिमाह वोटर शिप लागू होगी। शिक्षा, चिकित्सा, ट्रेनिंग, आपरेशन मुफ्त होगा। जनसंख्या के अनुपात में सामान्य एस.सी., एसटी, ओबीसी का सरकारी, प्राइवेट नौकरियो में आरक्षण लागू होगां सांसद व विधायक की दोहरी पेंशन बंद होगी, शिक्षको, कर्मचारियो की पुरानी पेंशन बहाल होगी। सांसद विधायक निधियां बंद होगी विकास का कार्य उन निधियो से सम्बंधित विभाग करायेगा। लम्बित मुकदमो का निस्तारण एक वर्ष में होना अनिवार्य होगा इसी के साथ कुल 24 घोषणाएं लागू की जायेगी। व्यवस्था परिवर्तन पार्टी का प्रमुख संकल्प है। पार्टी मिशन 2022 उ.प्र. चुनाव में 200 विधान सभा प्रत्याशी उतारकर सत्ता में स्थान बनायेगी। इन्ही घोषणाओ के साथ सत्यनिष्ठा, परिश्रम से जन जन संविधान के अनुच्छेदो को पहंचाने का विश्वास जनता को देते हुए अपने वक्तव्य को विराम दिया। इस दौरान विजय नारायण शर्मा, राम सजीवन प्रजापति, हौसिला प्रसाद वर्मा, अनिल शर्मा, रामलखन शर्मा, रामकुमार शर्मा, वंशीलाल शर्मा, राजन शर्मा, अयोध्या प्रसाद, प्रकाश शर्मा, त्रिवेनी लाल शर्मा, सलीम अंसारी, दिनेश सरोज रंजना विश्वकर्मा, बृजेश पाल, निर्मला वर्मा आदि मौजूद थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर जताया हर्ष
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मौलिक अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। इसमें पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मोलिक अधिकार पार्टी राम बहादुर शर्मा नन्द को संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. शास्त्री द्वारा 15 जुलाई को प्रेस क्लब फैजाबाद अयोध्या में आयोजित शपथ ग्रहण एवं बैठक कार्यक्रम में प्रान्तीय महासचिव पद का मनोनयन पत्र प्रदान कर जनपद प्रतापगढ़ का मान बढ़ाया है। इससे जिला कार्यकारिणी प्रतापगढ़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शास्त्री को कोटि कोटि बधाई ज्ञापित करते हुए मनोनीत प्रान्तीय महासचिव मौलिक अधिकार पार्टी राम बहादुर शर्मानन्द को जनसमूह के साथ माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में प्रान्तीय महासचिव राम बहादुर शर्मानन्द ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनसेवक हूं। मुझे महासचिव का दायित्व उत्तर प्रदेश की जनता के प्रेम और सहयोग का परिणाम है। मौलिक अधिकार पार्टी सत्ता में आने पर संवधिा भाग 4 के अनु. 39क,ख,ग,घ,ड. को लागू करेगी। अनु. ख जल, जंगल, जमीन पर जनता का समान अधिकार, 39 ग राष्ट्रीय आय से प्राप्त धन का समान वितरण अर्थात रू. 4000/- प्रति वोटर प्रतिमाह वोटर शिप लागू होगी। शिक्षा, चिकित्सा, ट्रेनिंग, आपरेशन मुफ्त होगा। जनसंख्या के अनुपात में सामान्य एस.सी., एसटी, ओबीसी का सरकारी, प्राइवेट नौकरियो में आरक्षण लागू होगां सांसद व विधायक की दोहरी पेंशन बंद होगी, शिक्षको, कर्मचारियो की पुरानी पेंशन बहाल होगी। सांसद विधायक निधियां बंद होगी विकास का कार्य उन निधियो से सम्बंधित विभाग करायेगा। लम्बित मुकदमो का निस्तारण एक वर्ष में होना अनिवार्य होगा इसी के साथ कुल 24 घोषणाएं लागू की जायेगी। व्यवस्था परिवर्तन पार्टी का प्रमुख संकल्प है। पार्टी मिशन 2022 उ.प्र. चुनाव में 200 विधान सभा प्रत्याशी उतारकर सत्ता में स्थान बनायेगी। इन्ही घोषणाओ के साथ सत्यनिष्ठा, परिश्रम से जन जन संविधान के अनुच्छेदो को पहंचाने का विश्वास जनता को देते हुए अपने वक्तव्य को विराम दिया। इस दौरान विजय नारायण शर्मा, राम सजीवन प्रजापति, हौसिला प्रसाद वर्मा, अनिल शर्मा, रामलखन शर्मा, रामकुमार शर्मा, वंशीलाल शर्मा, राजन शर्मा, अयोध्या प्रसाद, प्रकाश शर्मा, त्रिवेनी लाल शर्मा, सलीम अंसारी, दिनेश सरोज रंजना विश्वकर्मा, बृजेश पाल, निर्मला वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment