28 जुलाई को होने जा रहे चुनाव में 1997 मतदाता अपने मताधिकार करेंगे प्रयोग
अयोध्या । फैजाबाद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 12 पदों के लिये शुक्रवार को अध्यक्ष समेत 16 प्रत्याशियों ने अपने भारी समर्थकों के साथ अधिवक्ता एकता जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए नामांकन किया है। निर्वाचन अधिकारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर इंद्र प्रताप सिंह उर्फ लल्ला उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार श्रीवास्तव देवकीनंदन त्रिपाठी राजीव कुमार पांडे रामकुमार यादव व आफताब अहमद ने नामांकन किया है । वही महामंत्री पद पर कृष्ण कुमार वर्मा लाल जी गुप्ता शैलेंद्र कुमार जायसवाल विनोद कुमार सिंह आदि ने अपने भारी समर्थकों के साथ नामांकन किया। संयुक्त मंत्री प्रथम के पद पर महिला अधिवक्ता कंचन दुबे ने तथा संयुक्त मंत्री द्वितीय पर जय प्रकाश पाल राम केवल मौर्य विवेक कुमार श्रीवास्तव व सुरेंद्र कुमार पांडे ने पर्चा दाखिल किया है । कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार सिंह वीरेंद्र कुमार मिश्र तथा कार्यकारिणी ए पद के लिए आत्मजीत यादव कृष्ण कुमार चतुर्वेदी हरिनाथ सिंह ने अपने अपने समर्थकों के साथ दाखिल किया है। कार्यकारिणी बी में विनय प्रकाश तिवारी व महेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सी के लिए संदीप तिवारी शैलेश कुमार सिंह व विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव ने पर्चा भरा है । इसके 1 दिन पहले अध्यक्ष समेत 14 प्रत्याशियों ने 12 पदों पर नामांकन किया था। नामांकन प्रक्रिया 18 तक जारी रहेगी। 19 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच तथा 20 को पर्चा वापसी होगी। 28 जुलाई को होने जा रहे चुनाव में 1997 मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































