अयोध्या। हमारा ब्लॉक हमारा परिवार है और ब्लॉक के लोग परिवार के सदस्य हैं।परिवार के सदस्यों ने यदि हमें मुखिया बनाकर नेतृत्व का दायित्व सौंपा है तो परिवार की तरह ही निश्चित तौर पर अब ब्लॉक का भी सर्वांगीण विकास किया जाएगा। सोमवार को यह बातें पूरा बाजार ब्लाक की नवागत ब्लाक प्रमुख श्रीमती उषा सिंह के प्रतिनिधि समाजसेवी व भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह ने कही।अपनी ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत जनमानस तक पहुंचाना और इन योजनाओं से ब्लॉक के लोगों को लाभान्वित कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर न केवल ब्लॉक का बल्कि समूचे जिले का स्नेह और सहयोग उन्हें अनवरत मिला है और शायद इसी की बदौलत उनका भाई आज गन्ना समिति का चेयरमैन है और उनकी माताजी ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुई है।उन्होंने कहा कि यदि जनमानस का यह अटूट विश्वास उन्हें मिला है,तो इस विश्वास पर खरा उतरना न केवल उनका नैतिक दायित्व है, बल्कि उनकी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर शामिल है।उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण के तत्काल बाद खुले सर्वेक्षण के ज़रिए वे ब्लॉक के लोगों की मूलभूत जरूरतें और उनकी परेशानियों को जानने का हरसंभव प्रयास करेंगे और इसका विवरण मिलते ही ब्लाक के लोगों की जरूरतें पूरी कराने तथा उनकी परेशानियों को दूर कराने के लिए वे न केवल जिला प्रशासन अपितु शासन स्तर में भी प्रयास करेंगे।श्री सिंह ने कहा कि हमें अपनी भूमिका ब्लॉक की जनता और प्रशासन के बीच एक सेतु के रूप में स्थापित करनी है, जिसका कार्य दोनों के बीच संतुलित सामंजस्य स्थापित कर हर स्तर से विकास के आयामों को गति दिलाना है।अपनी माताजी की ऐतिहासिक विजय के प्रति जनमानस का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद और परेशान व्यक्ति के यथासंभव सहयोग के लिए वह सदैव तत्पर है और इसे लेकर कोई भी व्यक्ति उनसे किसी भी समय संपर्क कर सकता है।श्री सिंह ने कहा कि बगैर किसी ओहदे के न केवल गांव और ब्लाक बल्कि जिले के किसानों के हितों को लेकर वे लंबे समय तक लड़ाई लड़ते रहे हैं और गन्ना किसानों की मांगों को लेकर चीनी मिल मालिकों से उनका संघर्ष व दर्ज मुकदमे इस लड़ाई की नजीर है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्घोष सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास है।ब्लॉक के लोगों ने अगर ब्लाक के विकास का दायित्व उन्हें सौंपा है तो इसी उद्घोष का अनुकरण करते हुए वे निसंदेह जनमानस को साथ लेकर उनके विश्वास के साथ ब्लॉक के विकास का अपना दायित्व पूर्ण करेंगे।उन्होंने कहा कि जल्द ही वे ब्लॉक के लोगों के बीच जाकर खुली बैठक,चौपाल और जनसंपर्क के माध्यम से उनकी आवश्यकताओं तथा विकास की संभावनाओं को जानने का प्रयास करेंगे और इसका आकलन हो जाने के बाद इन संभावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए वे किसी भी स्तर तक प्रयास करने से नहीं चूकेंगे।श्री सिंह ने अपनी माता जी को मिली इस ऐतिहासिक विजय का श्रेय सांसद लल्लू सिंह,सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों और ब्लॉक की सम्मानित जनता को दिया है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

परिवार की तरह ही होगा ब्लाक का विकास- शिवेंद्र
अयोध्या। हमारा ब्लॉक हमारा परिवार है और ब्लॉक के लोग परिवार के सदस्य हैं।परिवार के सदस्यों ने यदि हमें मुखिया बनाकर नेतृत्व का दायित्व सौंपा है तो परिवार की तरह ही निश्चित तौर पर अब ब्लॉक का भी सर्वांगीण विकास किया जाएगा। सोमवार को यह बातें पूरा बाजार ब्लाक की नवागत ब्लाक प्रमुख श्रीमती उषा सिंह के प्रतिनिधि समाजसेवी व भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह ने कही।अपनी ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत जनमानस तक पहुंचाना और इन योजनाओं से ब्लॉक के लोगों को लाभान्वित कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर न केवल ब्लॉक का बल्कि समूचे जिले का स्नेह और सहयोग उन्हें अनवरत मिला है और शायद इसी की बदौलत उनका भाई आज गन्ना समिति का चेयरमैन है और उनकी माताजी ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुई है।उन्होंने कहा कि यदि जनमानस का यह अटूट विश्वास उन्हें मिला है,तो इस विश्वास पर खरा उतरना न केवल उनका नैतिक दायित्व है, बल्कि उनकी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर शामिल है।उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण के तत्काल बाद खुले सर्वेक्षण के ज़रिए वे ब्लॉक के लोगों की मूलभूत जरूरतें और उनकी परेशानियों को जानने का हरसंभव प्रयास करेंगे और इसका विवरण मिलते ही ब्लाक के लोगों की जरूरतें पूरी कराने तथा उनकी परेशानियों को दूर कराने के लिए वे न केवल जिला प्रशासन अपितु शासन स्तर में भी प्रयास करेंगे।श्री सिंह ने कहा कि हमें अपनी भूमिका ब्लॉक की जनता और प्रशासन के बीच एक सेतु के रूप में स्थापित करनी है, जिसका कार्य दोनों के बीच संतुलित सामंजस्य स्थापित कर हर स्तर से विकास के आयामों को गति दिलाना है।अपनी माताजी की ऐतिहासिक विजय के प्रति जनमानस का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद और परेशान व्यक्ति के यथासंभव सहयोग के लिए वह सदैव तत्पर है और इसे लेकर कोई भी व्यक्ति उनसे किसी भी समय संपर्क कर सकता है।श्री सिंह ने कहा कि बगैर किसी ओहदे के न केवल गांव और ब्लाक बल्कि जिले के किसानों के हितों को लेकर वे लंबे समय तक लड़ाई लड़ते रहे हैं और गन्ना किसानों की मांगों को लेकर चीनी मिल मालिकों से उनका संघर्ष व दर्ज मुकदमे इस लड़ाई की नजीर है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्घोष सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास है।ब्लॉक के लोगों ने अगर ब्लाक के विकास का दायित्व उन्हें सौंपा है तो इसी उद्घोष का अनुकरण करते हुए वे निसंदेह जनमानस को साथ लेकर उनके विश्वास के साथ ब्लॉक के विकास का अपना दायित्व पूर्ण करेंगे।उन्होंने कहा कि जल्द ही वे ब्लॉक के लोगों के बीच जाकर खुली बैठक,चौपाल और जनसंपर्क के माध्यम से उनकी आवश्यकताओं तथा विकास की संभावनाओं को जानने का प्रयास करेंगे और इसका आकलन हो जाने के बाद इन संभावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए वे किसी भी स्तर तक प्रयास करने से नहीं चूकेंगे।श्री सिंह ने अपनी माता जी को मिली इस ऐतिहासिक विजय का श्रेय सांसद लल्लू सिंह,सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों और ब्लॉक की सम्मानित जनता को दिया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें