V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अव्यवस्थाओं के बीच चिकित्सालय कुमारगंज में लग रहा कोविड-19 टीका

मिल्कीपुर-अयोध्या। कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों का टीकाकरण के लिए प्रति रुझान बढ़ा है। इसलिए अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के कारण कोविड-19 से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का हर कदम में मखौल उड़ाया जा रहा है।  एक-दूसरे पर धक्का मुक्की कर लोग किसी तरीके से टीका लगवाना चाह रहे हैं। व्यवस्था में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस वजह से आपाधापी की स्थिति बन रही है।100शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में टीकाकरण काउंटर पर सोमवार को पुरुष एवं महिलाओं की भारी भीड़ एकत्र हो गई। नतीजतन सोशल डिस्टेसिंग तार-तार होती नजर आई।चिकित्सालय में टीका लगाने के लिए एक फ्री काउंटर स्थापित किया गया हैं। एक ही काउंटर पर 18 से 45 तथा इसके ऊपर वाले पुरुष एवं महिलाओं को भी टीका लगाया जा रहा है। काउंटर पर 250 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। फिलहाल 305 लोगों को कोविड-19 का लगाया गया। जिसमें प्रथम व द्वितीय डोज के लोग भी शामिल रहे। अस्पताल में मौजूद कर्मचारी लगातार टीका लगवाने आए हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील कर रहे थे लेकिन कोई उनकी बात मानने को तैयार नहीं  हो रहे थे इतना ही नही बीच-बीच में लोग अपना नंबर आगे कराने के लिए कर्मचारियों से नोकझोंक भी करते नजर आए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मिल्कीपुर-अयोध्या। कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों का टीकाकरण के लिए प्रति रुझान बढ़ा है। इसलिए अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के कारण कोविड-19 से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का हर कदम में मखौल उड़ाया जा रहा है।  एक-दूसरे पर धक्का मुक्की कर लोग किसी तरीके से टीका लगवाना चाह रहे हैं। व्यवस्था में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस वजह से आपाधापी की स्थिति बन रही है।100शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में टीकाकरण काउंटर पर सोमवार को पुरुष एवं महिलाओं की भारी भीड़ एकत्र हो गई। नतीजतन सोशल डिस्टेसिंग तार-तार होती नजर आई।चिकित्सालय में टीका लगाने के लिए एक फ्री काउंटर स्थापित किया गया हैं। एक ही काउंटर पर 18 से 45 तथा इसके ऊपर वाले पुरुष एवं महिलाओं को भी टीका लगाया जा रहा है। काउंटर पर 250 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। फिलहाल 305 लोगों को कोविड-19 का लगाया गया। जिसमें प्रथम व द्वितीय डोज के लोग भी शामिल रहे। अस्पताल में मौजूद कर्मचारी लगातार टीका लगवाने आए हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील कर रहे थे लेकिन कोई उनकी बात मानने को तैयार नहीं  हो रहे थे इतना ही नही बीच-बीच में लोग अपना नंबर आगे कराने के लिए कर्मचारियों से नोकझोंक भी करते नजर आए।

Leave a Comment