V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जनसंख्या नियंत्रण नियम राष्ट्रहित में:– धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास

प्रतापगढ़ I अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस पर सर्वोदय सद्भावना संस्थान की एक बैठक धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल के जनसंख्या नियंत्रण के निर्णय की सराहना किया है।  अध्यक्षता कर रहे श्री पांडे जी ने कहा कि 5 जुलाई दो हजार अट्ठारह को दशरथ महल अयोध्या के अंतर्गत महंत बृजमोहन दास की अध्यक्षता में लगभग 28 महंत एवं विद्वानों की उपस्थिति में मैंने प्रस्ताव रखा था की जनसंख्या नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि जिस तरह से भारत देश की आबादी बढ़ रही है आने वाले समय में इसका भयानक स्वरूप होगा। स्वास्थ्य और शिक्षा की दृष्टि से एवं आर्थिक रूप के लिए भी जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। यह किसी राजनीतिक पार्टी के या किसी जाति धर्म के विरोध में नहीं है। मेरी मांग थी कि दो बच्चों से जिनके अधिक बच्चे हो रहे हैं, उनका मताधिकार एवं आधार कार्ड जप्त किया जाए।सरकार द्वारा दी जाने वाली समस्त आर्थिक सहायताएं बंद की जाए। सरकारी नौकरियों एवं समस्त प्रकार के लाइसेंस तथा राशन इत्यादि जो फ्री में दिए जा रहे हैं ऐसे लोगों के बंद किए जाएं। जो लोग परिवार नियोजन करते हैं उनको सरकार की ओर से प्रोत्साहन हेतु सुविधाएं प्रदान की जाएं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मेरी उन मांगों में से कुछ को स्वीकार किया है। हम स्वागत एवं वंदन करते हैं।  उक्त अवसर पर संतोष कुमार दुबे पूर्व सभासद आचार्य आलोक आचार्य कमलेश तिवारी आचार्य संजय सान्डिल्य अनमोल महराज पंडित गिरीश मिश्र बद्री प्रसाद मिश्रा आलोक सिंह राकेश सिंह, आचार्य दीपक आचार्य अशोक, सहित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लिए गए इस निर्णय राष्ट्र हित के लिए ऐतिहासिक बताया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ I अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस पर सर्वोदय सद्भावना संस्थान की एक बैठक धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल के जनसंख्या नियंत्रण के निर्णय की सराहना किया है।  अध्यक्षता कर रहे श्री पांडे जी ने कहा कि 5 जुलाई दो हजार अट्ठारह को दशरथ महल अयोध्या के अंतर्गत महंत बृजमोहन दास की अध्यक्षता में लगभग 28 महंत एवं विद्वानों की उपस्थिति में मैंने प्रस्ताव रखा था की जनसंख्या नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि जिस तरह से भारत देश की आबादी बढ़ रही है आने वाले समय में इसका भयानक स्वरूप होगा। स्वास्थ्य और शिक्षा की दृष्टि से एवं आर्थिक रूप के लिए भी जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। यह किसी राजनीतिक पार्टी के या किसी जाति धर्म के विरोध में नहीं है। मेरी मांग थी कि दो बच्चों से जिनके अधिक बच्चे हो रहे हैं, उनका मताधिकार एवं आधार कार्ड जप्त किया जाए।सरकार द्वारा दी जाने वाली समस्त आर्थिक सहायताएं बंद की जाए। सरकारी नौकरियों एवं समस्त प्रकार के लाइसेंस तथा राशन इत्यादि जो फ्री में दिए जा रहे हैं ऐसे लोगों के बंद किए जाएं। जो लोग परिवार नियोजन करते हैं उनको सरकार की ओर से प्रोत्साहन हेतु सुविधाएं प्रदान की जाएं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मेरी उन मांगों में से कुछ को स्वीकार किया है। हम स्वागत एवं वंदन करते हैं।  उक्त अवसर पर संतोष कुमार दुबे पूर्व सभासद आचार्य आलोक आचार्य कमलेश तिवारी आचार्य संजय सान्डिल्य अनमोल महराज पंडित गिरीश मिश्र बद्री प्रसाद मिश्रा आलोक सिंह राकेश सिंह, आचार्य दीपक आचार्य अशोक, सहित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लिए गए इस निर्णय राष्ट्र हित के लिए ऐतिहासिक बताया।

Leave a Comment