V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सदर से भाजपा प्रत्याशी शोभा सिंह ने किया नामांकन

प्रतापगढ़, I विकासखंड सदर से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार शोभा सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास खंड परिसर में नामांकन किया।  बता दें कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ विकास खंड परिसर पहुंचकर शोभा सिंह ने अपने पुत्र राकेश सिंह बबलू के साथ  दो सेटो में अपने प्रस्तावक एवं समर्थकों के सहित नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ नामांकन करने पहुंचे जिले के प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, भाजपा नेता संतोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधारी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ला, सदर मंडल अध्यक्ष महावीर पाल,  जिला मंत्री आशीष श्रीवास्तव, महामंत्री राजेश सिंह, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री अनुराग मिश्रा, प्रमन मिश्र अध्यक्ष एमडीपीजी, भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, मंडल महामंत्री अजय मिश्रा सहित दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह श्रीमती शेषा सिंह ने भी सदर के लिए ब्लॉक प्रमुख पद हेतु नामांकन किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़, I विकासखंड सदर से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार शोभा सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास खंड परिसर में नामांकन किया।  बता दें कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ विकास खंड परिसर पहुंचकर शोभा सिंह ने अपने पुत्र राकेश सिंह बबलू के साथ  दो सेटो में अपने प्रस्तावक एवं समर्थकों के सहित नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ नामांकन करने पहुंचे जिले के प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, भाजपा नेता संतोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधारी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ला, सदर मंडल अध्यक्ष महावीर पाल,  जिला मंत्री आशीष श्रीवास्तव, महामंत्री राजेश सिंह, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री अनुराग मिश्रा, प्रमन मिश्र अध्यक्ष एमडीपीजी, भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, मंडल महामंत्री अजय मिश्रा सहित दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह श्रीमती शेषा सिंह ने भी सदर के लिए ब्लॉक प्रमुख पद हेतु नामांकन किया है।

Leave a Comment