अयोध्या । समाजवादी पार्टी ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्ता की दबंगई का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया और कई सपा कार्यकर्ताओं से मारपीट की गयी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस तरह की अराजकता दर्शाती है पुलिस सत्ता के इशारे पर काम कर रही है।सपा जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि मया बाजार ब्लाक प्रमुख के सपा प्रत्याशी धर्मवीर वर्मा को नामांकन न करने देने के प्रयास में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति पर जानलेवा हमला किया गया। त्रिभुवन प्रजापति के सिर पर लाठी या राड़ से चोट पहुँचायी गयी। मया बाजार से जिला अस्पताल तक किसी तरह आये हैं, जहाँ पर इलाज चल रहा है।सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष की सही बात भी अनसुनी की जा रही है। प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की मान्यताओं के खिलाफ है। भाजपा हर हथकण्डा अपनाकर जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव की तरह ब्लाक प्रमुखों के चुनाव को भी अपने पक्ष में करना चाहती है।सपा जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा डराया व धमकाया जा रहा है।पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति पर मया बाजार में नामांकन के समय जानलेवा हमले की निन्दा की। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग का नेता धर्मवीर वर्मा ब्लाक प्रमुख का नामांकन न करने पायें इसकी योजना भाजपा ने बना रखी थी।सपा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी मांग करती है कि त्रिभुवन प्रजापति के हमलावरों पर कार्यवाही की जाय। समाजवादी पार्टी के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों को सुरक्षा मुहैया करायी जाय। इस मौके पर जिला अस्पताल पहुँचने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, पूर्व एमएलसी तिलकराम वर्मा, मो0 शुऐब, भानू यादव, संजय सिंह राजू, मनोज जायसवाल, नीरज सिंह, विजय बहादुर वर्मा, सियाराम यादव, अनिल यादव बब्लू, नन्हकन यादव आदि ने इस घटा की निन्दा की और जिला प्रशासन से मांग किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

विपक्ष की सही बात को अनसुनी कर प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कर रहा है काम – अभय सिंह
अयोध्या । समाजवादी पार्टी ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्ता की दबंगई का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया और कई सपा कार्यकर्ताओं से मारपीट की गयी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस तरह की अराजकता दर्शाती है पुलिस सत्ता के इशारे पर काम कर रही है।सपा जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि मया बाजार ब्लाक प्रमुख के सपा प्रत्याशी धर्मवीर वर्मा को नामांकन न करने देने के प्रयास में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति पर जानलेवा हमला किया गया। त्रिभुवन प्रजापति के सिर पर लाठी या राड़ से चोट पहुँचायी गयी। मया बाजार से जिला अस्पताल तक किसी तरह आये हैं, जहाँ पर इलाज चल रहा है।सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष की सही बात भी अनसुनी की जा रही है। प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की मान्यताओं के खिलाफ है। भाजपा हर हथकण्डा अपनाकर जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव की तरह ब्लाक प्रमुखों के चुनाव को भी अपने पक्ष में करना चाहती है।सपा जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा डराया व धमकाया जा रहा है।पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति पर मया बाजार में नामांकन के समय जानलेवा हमले की निन्दा की। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग का नेता धर्मवीर वर्मा ब्लाक प्रमुख का नामांकन न करने पायें इसकी योजना भाजपा ने बना रखी थी।सपा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी मांग करती है कि त्रिभुवन प्रजापति के हमलावरों पर कार्यवाही की जाय। समाजवादी पार्टी के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों को सुरक्षा मुहैया करायी जाय। इस मौके पर जिला अस्पताल पहुँचने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, पूर्व एमएलसी तिलकराम वर्मा, मो0 शुऐब, भानू यादव, संजय सिंह राजू, मनोज जायसवाल, नीरज सिंह, विजय बहादुर वर्मा, सियाराम यादव, अनिल यादव बब्लू, नन्हकन यादव आदि ने इस घटा की निन्दा की और जिला प्रशासन से मांग किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें