V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना व उसके संचालन कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना व उसके संचालन हेतु किये जा रहे  कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट स्थापना हेतु किए जा रहे सिविल कार्यों को कल तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पाइप लाइन के माध्यम से चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों की शैय्याओं तक पहुंचाने हेतु पाइप लाइन के कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा पाइप लाइन के शेष कार्य को भी शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के इलाज हेतु चिकित्सालय में स्थापित पी0आई0सी0यू0 वार्ड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ0 चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0 के0 सक्सेना, डी0पी0एम0 राम प्रकाश पटेल व संबंधित चिकित्सक एवम कार्यदायी संस्था  के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना व उसके संचालन हेतु किये जा रहे  कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट स्थापना हेतु किए जा रहे सिविल कार्यों को कल तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पाइप लाइन के माध्यम से चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों की शैय्याओं तक पहुंचाने हेतु पाइप लाइन के कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा पाइप लाइन के शेष कार्य को भी शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के इलाज हेतु चिकित्सालय में स्थापित पी0आई0सी0यू0 वार्ड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ0 चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0 के0 सक्सेना, डी0पी0एम0 राम प्रकाश पटेल व संबंधित चिकित्सक एवम कार्यदायी संस्था  के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment