अयोध्या। भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी की आज विस्तारित बैठक बजीरगंज कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कामरेड धीरज द्विवेदी की अध्यक्षता व जिला सचिव कामरेड शेरबहादुर शेर के संचालन में हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा सदस्य्ता 2021 का लक्ष्य 15 हजार पूरा करने,कमेटियों को बनाकर सम्मेलन करने व स्थानीय सवालों को लेकर आंदोलन करने पर रहा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्यकमेटी सदस्य व जिलाध्यक्ष कामरेड धीरज द्विवेदी ने कहा कि आज बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 अगस्त सदस्य्ता अभियान 10 जुलाई से चला कर शिक्षा व रोजगार के नारे के साथ 15 हजार नए युवाओं को जोड़ा जाएगा और साथ साथ जिले में 50 ग्राम कमेटी बनाकर 5 ब्लाकों,मया,पूरा,तारुन,बेकापुर और मसौधा ब्लाक का सम्मेलन भी करा लिया जाएगा।आज की बैठक सभी जिला कमेटी के नेताओं को जिम्मेदारी दिया गया है।तारुन ब्लाक शेरबहादुर शेर,तारिक इशाक व रेखा धुरिया को ,बीकापुर ब्लाक कामरेड बालकिशन यादव,महावीर पाल व रेखा सिंह को,मसौधा ब्लाक कामरेड आलोक पाठक व दिनेश चौहान को,मया ब्लाक कामरेड विनोद सिंह,सुमन पांडेय, रामसुरेश निषाद को,पूरा ब्लाक अरुण कुमार,पप्पू सिंह व अनिल कुमार निषाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर में कामरेड शिवधर द्विवेदी,शोएब अहमद,रेशमा बानो, राज व मुकेश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































