V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घर के बाहर सोये वृद्ध की गला रेतकर नृशंस हत्या

मामले में सात लोग नामजद
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तारापुर में जमीनी रंजिश के चलते घर के बाहर सोये वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में गांव के ही सात लोगो को नामजद किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश करा रही है।
तारापुर गांव निवासी अधिवक्ता जयप्रकाश यादव का गांव के ही हरिजन परिवार से जमीनी विवाद चल रहा है। जय प्रकiश के दादा मदार यादव 78 पुत्र छोटेलाल यादव बुधवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। रात में करीब 11 बजे उनके चीखने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले। परिजन बुजुर्ग मदार यादव को खून से लहूलुहान देख सन्न रह गए। उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही रात में ही शव अपने कब्जे मे ले लिया तथा अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के भाई रमाशंकर यादव ने गांव के ही बनवारी पुत्र जगन्नाथ, संतोष, राहुल, सीता, केवला, शीतला प्रसाद एवं सुरेन्द्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त सातो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर घटना की सूचना पाकर एसपी एवं डीआईजी एलआर कुमार मौके पर पहुंचे। साथ ही कोतवाल को फटकार लगाते हुए आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एसओ सांगीपुर तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जल्द उन्हे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। उधर वृद्ध की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मामले में सात लोग नामजद
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तारापुर में जमीनी रंजिश के चलते घर के बाहर सोये वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में गांव के ही सात लोगो को नामजद किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश करा रही है।
तारापुर गांव निवासी अधिवक्ता जयप्रकाश यादव का गांव के ही हरिजन परिवार से जमीनी विवाद चल रहा है। जय प्रकiश के दादा मदार यादव 78 पुत्र छोटेलाल यादव बुधवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। रात में करीब 11 बजे उनके चीखने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले। परिजन बुजुर्ग मदार यादव को खून से लहूलुहान देख सन्न रह गए। उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही रात में ही शव अपने कब्जे मे ले लिया तथा अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के भाई रमाशंकर यादव ने गांव के ही बनवारी पुत्र जगन्नाथ, संतोष, राहुल, सीता, केवला, शीतला प्रसाद एवं सुरेन्द्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त सातो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर घटना की सूचना पाकर एसपी एवं डीआईजी एलआर कुमार मौके पर पहुंचे। साथ ही कोतवाल को फटकार लगाते हुए आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एसओ सांगीपुर तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जल्द उन्हे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। उधर वृद्ध की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment