V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला का कराया सुरक्षित प्रसव

अयोध्या । सरकार द्वारा चलाई जा रही 102 एंबुलेंस निरंतर अपनी सेवा से गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को बचता आ रहा है। इसी क्रम में बीती रात जनपद के मसौधा ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सरैया निवासी 22 वर्षीय रीता  पत्नी राम सूरत को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिसपर रीता के परिजनों ने एम्बुलेंस हेतु 102 पर कंट्रोल रूम फोन किया गया। वहीं कुछ मिनटों बाद एम्बुलेंस उनके घर पहुंची और प्रसूता को लेकर जैसे ही अस्पताल के लिए निकली कुछ ही दूरी पर महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसपर 102  एम्बुलेंस के एमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन  अनिल वर्मा व पायलट बृजेश त्रिपाठी द्वारा एम्बुलेंस सड़क के किनारे खड़ा करा कर आशा बहु संजू एवं घर की महिलाओं  के सहयोग से प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया गया। जिसके उपरांत इनको नजदीकी सब सेंटर विदीपुर भरतकुंड में लाकर भर्ती करवाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने जच्चा बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया। तदुपरांत एम्बुलेंस ईएमटी अनिल तिवारी ने इसकी सूचना 108/102 एम्बुलेंस के जिला प्रभारी अरुण कुमार चौधरी को दी गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । सरकार द्वारा चलाई जा रही 102 एंबुलेंस निरंतर अपनी सेवा से गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को बचता आ रहा है। इसी क्रम में बीती रात जनपद के मसौधा ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सरैया निवासी 22 वर्षीय रीता  पत्नी राम सूरत को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिसपर रीता के परिजनों ने एम्बुलेंस हेतु 102 पर कंट्रोल रूम फोन किया गया। वहीं कुछ मिनटों बाद एम्बुलेंस उनके घर पहुंची और प्रसूता को लेकर जैसे ही अस्पताल के लिए निकली कुछ ही दूरी पर महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसपर 102  एम्बुलेंस के एमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन  अनिल वर्मा व पायलट बृजेश त्रिपाठी द्वारा एम्बुलेंस सड़क के किनारे खड़ा करा कर आशा बहु संजू एवं घर की महिलाओं  के सहयोग से प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया गया। जिसके उपरांत इनको नजदीकी सब सेंटर विदीपुर भरतकुंड में लाकर भर्ती करवाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने जच्चा बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया। तदुपरांत एम्बुलेंस ईएमटी अनिल तिवारी ने इसकी सूचना 108/102 एम्बुलेंस के जिला प्रभारी अरुण कुमार चौधरी को दी गई।

Leave a Comment