V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वैक्सीनेशन के दौरान अराजक तत्वो ने स्वास्थ्य कर्मी से की अभद्रता

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम के वैक्सीनेशन के दौरान स्वास्थ्य कर्मी द्वारा रजिस्ट्रेशन का मोबाइल नम्बर पूंछने पर अराजक तत्वो ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी के साथ अभद्रता की। घटना की सूचना पाकर पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही अराजक तत्व फरार हो गए। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम मे इस समय वैक्सीनेशन कराने वालो की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को दोपहर के समय 18 वर्ष के ऊपर के लोगो को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही थी। उसी समय पड़ोस में स्थित गांव से 23 अराजक तत्व वैक्सीन लगवानेे पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मी मोनू सोनकर उनसे रजिस्ट्रेशन का मोबाइल नम्बर पूंछने लगा। इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मी एवं अराजक तत्वो में कहासुनी होने लगी। एक युवक ने स्वास्थ्य कर्मी का गिरेबान पकड़कर गाली गलौज करते हुए धक्का दे दिया। इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर पुलिस के पहंुचने से पूर्व ही अराजक तत्व फरार हो गए। इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक लोकेश श्रीवास्तव को दी गई है। उन्होने पुलिस को इसकी जानकारी देकर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम के वैक्सीनेशन के दौरान स्वास्थ्य कर्मी द्वारा रजिस्ट्रेशन का मोबाइल नम्बर पूंछने पर अराजक तत्वो ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी के साथ अभद्रता की। घटना की सूचना पाकर पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही अराजक तत्व फरार हो गए। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम मे इस समय वैक्सीनेशन कराने वालो की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को दोपहर के समय 18 वर्ष के ऊपर के लोगो को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही थी। उसी समय पड़ोस में स्थित गांव से 23 अराजक तत्व वैक्सीन लगवानेे पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मी मोनू सोनकर उनसे रजिस्ट्रेशन का मोबाइल नम्बर पूंछने लगा। इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मी एवं अराजक तत्वो में कहासुनी होने लगी। एक युवक ने स्वास्थ्य कर्मी का गिरेबान पकड़कर गाली गलौज करते हुए धक्का दे दिया। इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर पुलिस के पहंुचने से पूर्व ही अराजक तत्व फरार हो गए। इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक लोकेश श्रीवास्तव को दी गई है। उन्होने पुलिस को इसकी जानकारी देकर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

Leave a Comment