Logo

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दो जख्मी

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तरौल में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। इससे दो लोग जख्मी हो गए। उन्हे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दोनो पक्षो द्वारा दी गई है।
तरौल गांव निवासी अंतिमा मिश्र पुत्र रमाकांत मिश्रा एवं घनश्याम यादव 35 पुत्र राधेश्याम यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आज भोर में करीब पांच बजे दोनो पक्षो में विवाद होने लगा। उसी समय विवाद बढ़ते ही दोनो पक्षो मंे लाठी व डण्डे से मारपीट शुरू हो गई। इसमे एक पक्ष से रमाकांत मिश्रा 72 एवं दूसरे पक्ष से घनश्याम यादव 35 को गंभीर चोट आ गई। घायलो को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। पुलिस को दोनो पक्षो द्वारा घटना की तहरीर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.