V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मारपीट में जख्मी बुग्गी चालक की मौत

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लखहरा में विगत 9 जून को हुई मारपीट में जख्मी बुग्गी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के भेज दिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।
लखहरा गांव निवासी राजकुमार सरोज 50 एक ईट भट्ठे पर बुग्गी चलाता था। विगत 9 जून को बच्चो के खेल के विवाद में पड़ोसी से मारपीट हो गई थी। इससे राजकुमार को गंभीर चोट आ गई थी। उसे इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाकर भर्ती कराया गया था। वहां पर इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन शव लेकर थाने पर पहुंचे। साथ ही मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी राजकुमारी का कहना है कि पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है। साथ ही आरोपियो को बचाने का प्रयास कर रही है। मृतक की पांच पुत्र एवं एक पुत्री नीलम 18 है। उसकी शादी भी दस दिन पूर्व तय हुई है। उसकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लखहरा में विगत 9 जून को हुई मारपीट में जख्मी बुग्गी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के भेज दिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।
लखहरा गांव निवासी राजकुमार सरोज 50 एक ईट भट्ठे पर बुग्गी चलाता था। विगत 9 जून को बच्चो के खेल के विवाद में पड़ोसी से मारपीट हो गई थी। इससे राजकुमार को गंभीर चोट आ गई थी। उसे इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाकर भर्ती कराया गया था। वहां पर इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन शव लेकर थाने पर पहुंचे। साथ ही मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी राजकुमारी का कहना है कि पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है। साथ ही आरोपियो को बचाने का प्रयास कर रही है। मृतक की पांच पुत्र एवं एक पुत्री नीलम 18 है। उसकी शादी भी दस दिन पूर्व तय हुई है। उसकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment