V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना अंतर्गत गांव बेलखरनाथ में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। इससे तीन लोगो को गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बेलखरनाथ गांव निवासी छोटेलाल यादव 45 पुत्र रामदेव यादव का गांव के ही रामप्यारे व रामप्रसाद पुत्रगण रामनिहोर से पुराने रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। छोटे लाल को आने जाने से विपक्षी मना कर रहे थे। साथ ही रास्ते मे चारपाई, बाइक एवं डाला मैजिक खड़ी करके अवरूद्ध कर दिया था। इसी को लेकर आज दोनो पक्षो में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी व डण्डे के साथ ही ईट व पत्थर भी चलने लगे। आरोप है कि विपक्षियो ने छोटेलाल की बेटी राधा 21 को घसीटते हुए कपड़ा फाड़ दिया। उसकी मां अभि देवी 42 बचाने पहुंची तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में छोटेलाल को भी गंभीर चोट आ गई। छोटेलाल ने 112 नम्बर डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहंुची। साथ ही घायलो को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। वहां पर दो घायलो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। इस बावत एसओ कंधई नीरज पाण्डेय का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिली है। घायलो को इलाज के लिए सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना अंतर्गत गांव बेलखरनाथ में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। इससे तीन लोगो को गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बेलखरनाथ गांव निवासी छोटेलाल यादव 45 पुत्र रामदेव यादव का गांव के ही रामप्यारे व रामप्रसाद पुत्रगण रामनिहोर से पुराने रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। छोटे लाल को आने जाने से विपक्षी मना कर रहे थे। साथ ही रास्ते मे चारपाई, बाइक एवं डाला मैजिक खड़ी करके अवरूद्ध कर दिया था। इसी को लेकर आज दोनो पक्षो में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी व डण्डे के साथ ही ईट व पत्थर भी चलने लगे। आरोप है कि विपक्षियो ने छोटेलाल की बेटी राधा 21 को घसीटते हुए कपड़ा फाड़ दिया। उसकी मां अभि देवी 42 बचाने पहुंची तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में छोटेलाल को भी गंभीर चोट आ गई। छोटेलाल ने 112 नम्बर डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहंुची। साथ ही घायलो को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। वहां पर दो घायलो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। इस बावत एसओ कंधई नीरज पाण्डेय का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिली है। घायलो को इलाज के लिए सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment