V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महिला सफाई कर्मी को जान से मारने की धमकी

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। महिला सफाई कर्मी ने एक रिश्तेदार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ मामले की शिकायत बीडीओ से करके कार्रवाई की मांग की है। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव करनपुर खूझी निवासिनी अर्चना शर्मा पत्नी स्व. अवधेश कुमार विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के ग्राम सभा सोनाही अंतर्गत गांव लक्षिमनपुर में सफाई कर्मी है। अर्चना आरोप है कि उसके रिश्तेदार बसंत लाल शर्मा निवासी गांव धनगढ़ सराय छिउलहा थाना पट्टी विगत दिवस अपने साथियो के साथ घर पर आए। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। इससे वह भयभीत है तथा जान व माल के लिए खतरा बना हुआ है। उसने विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियो पर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ उमेश यादव ने बताया कि सूचना मिली है। महिला सफाई कर्मी की शिकायत ब्लाक स्तरीय महिला उत्पीड़न जांच समिति के अध्यक्ष को लिखित रूप से दी गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। महिला सफाई कर्मी ने एक रिश्तेदार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ मामले की शिकायत बीडीओ से करके कार्रवाई की मांग की है। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव करनपुर खूझी निवासिनी अर्चना शर्मा पत्नी स्व. अवधेश कुमार विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के ग्राम सभा सोनाही अंतर्गत गांव लक्षिमनपुर में सफाई कर्मी है। अर्चना आरोप है कि उसके रिश्तेदार बसंत लाल शर्मा निवासी गांव धनगढ़ सराय छिउलहा थाना पट्टी विगत दिवस अपने साथियो के साथ घर पर आए। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। इससे वह भयभीत है तथा जान व माल के लिए खतरा बना हुआ है। उसने विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियो पर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ उमेश यादव ने बताया कि सूचना मिली है। महिला सफाई कर्मी की शिकायत ब्लाक स्तरीय महिला उत्पीड़न जांच समिति के अध्यक्ष को लिखित रूप से दी गई है।

Leave a Comment