V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव पयागीपुर बड़ी में दबंगो ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की। उसके द्वारा विरोध करने पर गाली देते हुए पीटा। साथ ही घर में तोड़फोड़ किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पयागीपुर बड़ी गांव निवासी मोतीलाल वर्मा की पत्नी रानी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार को शाम करीब सात बजे वह घर में खाना बना रही थी। उसी समय गांव के दो युवक बदनीयती के साथ घर में घुस गए। साथ ही उसका हाथ पकड़कर छेड़़खानी करने लगे। उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो गाली देते हुए पिटाई करने लगे। साथ ही घर में लगा बल्ब व पंखा तोड़कर नष्ट कर दिया। मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव पयागीपुर बड़ी में दबंगो ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की। उसके द्वारा विरोध करने पर गाली देते हुए पीटा। साथ ही घर में तोड़फोड़ किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पयागीपुर बड़ी गांव निवासी मोतीलाल वर्मा की पत्नी रानी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार को शाम करीब सात बजे वह घर में खाना बना रही थी। उसी समय गांव के दो युवक बदनीयती के साथ घर में घुस गए। साथ ही उसका हाथ पकड़कर छेड़़खानी करने लगे। उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो गाली देते हुए पिटाई करने लगे। साथ ही घर में लगा बल्ब व पंखा तोड़कर नष्ट कर दिया। मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment