सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गहरी मोड़ पर स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया है। लालगंज कोतवाली अंतर्गत हण्डौर डीह निवासी रमजान 20 पुत्र निजाम आज किसी कार्यवश बाइक से सगरा सुंदरपुर आया था। वहां से घर जाते समय गहरी मोड़ पहुंचा तो लालगंज की तरफ जा रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। इससे उसे गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद स्कार्पियो चालक फौरन अपने वाहन समेत भाग गया। स्थानीय लोगो की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी लालगंज ले जाकर भर्ती कराया गया। वहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें