V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शहर में बढ़ने लगी रौनक

आज से शर्तो के साथ खुलेगी दुकाने व आफिस

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कोरोना महामारी का संक्रमण कम होने के कारण शासन ने लाकडाउन को धीरे धीरे खोलने का निर्णय लिया है। ऐसे में कल मंगलवार को सुबह 7 बजे से दुकाने एवं प्राइवेट आफिस खुलने लगेंगे। इससे व्यवसायी जहां उत्साहित है। वही शहर में रौनक बढ़ने लगी है। बताते चले कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जिले में काफी कहर ढाया है। जिले में इसका संक्रमण जहां बढ़ रहा था। वही लोग काल की गाल में भी जाने लगे थे। ऐसे में शासन ने आंशिक लाकडाउन घोषित किया था। जिसका दिन बढ़ता जा रहा था। लाकडाउन मे दवा किराना, सब्जी, दूध आदि की दुकाने ही खोलने का निर्देश दिया था। इससे अन्य व्यवसायी परेशान थे। उनका काम बंद चल रहा था। उधर अब कोरोना के संक्रमण में कमी होने लगी है। ऐसे में शासन ने एक जून  को सुबह 7 बजे से आंशिक लाकडाउन खोलने का निर्णय कुछ शर्तो के साथ लिया है। कल से दुकाने तथा प्राइवेट आफिस खुल जाएंगे। साथ ही उन्हे कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। लोगो को सोशल डिस्टेन्सिंग एवं मास्क लगाना जरूरी होगा। साथ ही सप्ताह में दो दिन शनिवार एवं रविवार को लाकडाउन रहेगा। इसमें व्यवसायी उत्साहित है। साथ ही शहर में आज रौनक दिखाई पड़ी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

आज से शर्तो के साथ खुलेगी दुकाने व आफिस

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कोरोना महामारी का संक्रमण कम होने के कारण शासन ने लाकडाउन को धीरे धीरे खोलने का निर्णय लिया है। ऐसे में कल मंगलवार को सुबह 7 बजे से दुकाने एवं प्राइवेट आफिस खुलने लगेंगे। इससे व्यवसायी जहां उत्साहित है। वही शहर में रौनक बढ़ने लगी है। बताते चले कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जिले में काफी कहर ढाया है। जिले में इसका संक्रमण जहां बढ़ रहा था। वही लोग काल की गाल में भी जाने लगे थे। ऐसे में शासन ने आंशिक लाकडाउन घोषित किया था। जिसका दिन बढ़ता जा रहा था। लाकडाउन मे दवा किराना, सब्जी, दूध आदि की दुकाने ही खोलने का निर्देश दिया था। इससे अन्य व्यवसायी परेशान थे। उनका काम बंद चल रहा था। उधर अब कोरोना के संक्रमण में कमी होने लगी है। ऐसे में शासन ने एक जून  को सुबह 7 बजे से आंशिक लाकडाउन खोलने का निर्णय कुछ शर्तो के साथ लिया है। कल से दुकाने तथा प्राइवेट आफिस खुल जाएंगे। साथ ही उन्हे कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। लोगो को सोशल डिस्टेन्सिंग एवं मास्क लगाना जरूरी होगा। साथ ही सप्ताह में दो दिन शनिवार एवं रविवार को लाकडाउन रहेगा। इसमें व्यवसायी उत्साहित है। साथ ही शहर में आज रौनक दिखाई पड़ी।

Leave a Comment