V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संघ के सहयोग से टीकाकरण के साथ ही भोजन वितरित

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,प्रतापगढ़ द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य के क्रम में  आज महामारी से संघर्ष की दिशा में एक और अध्याय जुड़ा ।जिला कार्यवाह डॉक्टर सौरभ पांडेय ने बताया कि आज  संगठन द्वारा लीला पैलेस  में चलाए जा रहे पोस्ट कोविड  परामर्श केंद्र पर कोविड टीका लगाया गया।टीका अभियान में लोगों का उत्साह रहा । इस अवसर पर डिप्टी सी एम ओ सी पी शर्मा ,सहायक प्रतिरक्षा अधिकारी महेश सिंह और यूनिसेफ की टीम के  कोऑर्डिनेटर अरविंद शर्मा,वकील अहमद ने केंद्र पर पहुचकर व्यवस्थाओ का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रातः लोगों ने उपस्थित होकर अपना रक्त परीक्षण भी कराया।कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व की भांति भोजन  वितरण चलता रहा । जिला कोविड प्रभारी प्रभाशंकर पांडेय ने बताया कि सेवा का कार्य कार्यकर्ताओं और समाज के सहयोग से चल रहा है।अलग-अलग सेवा कार्य के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है ।प्रत्येक कार्यकर्ता समय पर अपने दायित्व का निर्वहन करता है। इस प्रकार संगठन समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन लगातार कर रहा है। इस अवसर पर नितेश खंडेलवाल,अशोक शर्मा,दिनेश अग्रहरि,आशीष श्रीवास्तव,सर्वोत्तम पांडेय, शिवशंकर सिंह,कृष्णकांत मिश्र,राजेश जायसवाल, अमितदेव,प्रकाश,रमेश पटेल,संदीप रावत  आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,प्रतापगढ़ द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य के क्रम में  आज महामारी से संघर्ष की दिशा में एक और अध्याय जुड़ा ।जिला कार्यवाह डॉक्टर सौरभ पांडेय ने बताया कि आज  संगठन द्वारा लीला पैलेस  में चलाए जा रहे पोस्ट कोविड  परामर्श केंद्र पर कोविड टीका लगाया गया।टीका अभियान में लोगों का उत्साह रहा । इस अवसर पर डिप्टी सी एम ओ सी पी शर्मा ,सहायक प्रतिरक्षा अधिकारी महेश सिंह और यूनिसेफ की टीम के  कोऑर्डिनेटर अरविंद शर्मा,वकील अहमद ने केंद्र पर पहुचकर व्यवस्थाओ का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रातः लोगों ने उपस्थित होकर अपना रक्त परीक्षण भी कराया।कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व की भांति भोजन  वितरण चलता रहा । जिला कोविड प्रभारी प्रभाशंकर पांडेय ने बताया कि सेवा का कार्य कार्यकर्ताओं और समाज के सहयोग से चल रहा है।अलग-अलग सेवा कार्य के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है ।प्रत्येक कार्यकर्ता समय पर अपने दायित्व का निर्वहन करता है। इस प्रकार संगठन समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन लगातार कर रहा है। इस अवसर पर नितेश खंडेलवाल,अशोक शर्मा,दिनेश अग्रहरि,आशीष श्रीवास्तव,सर्वोत्तम पांडेय, शिवशंकर सिंह,कृष्णकांत मिश्र,राजेश जायसवाल, अमितदेव,प्रकाश,रमेश पटेल,संदीप रावत  आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment