V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ग्रामीण पत्रकारों ने मनाया संस्थापक की पुण्यतिथि।

जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र. इकाई जफराबाद द्वारा कोविड-19 सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए गुरुवार को एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 33 वीं  पुण्यतिथि पत्रकार उमाकांत गिरि के कम्प्यूटर सेन्टर पर मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष गुलाबचन्द पाण्डेय ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल 8 अगस्त सन् 1982 में इस एसोसिएशन की स्थापना कर पोस्टकार्ड के माध्यम से ग्रामीण पत्रकारों को जोड़ कर एक मंच तैयार किया, जो प्रदेश के विभिन्न जनपदों मे अपना परचम लहरा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों से आगामी माह में उत्तराखंड में  आयोजित होने वाले एसोसिएशन के प्रान्तीय सम्मेलन में प्रतिभाग करने का आग्रह किया। पत्रकार उमाकांत गिरी ने कहा कि कर्मयोगियों की आत्मा उनके कर्मस्थली में ही विलीन हो जाती है। उन्होंने कलम के सिपाहियों को सचेत रहते हुए निष्पक्ष रूप से कार्य करने की जरूरत पर बल दिया। पत्रकारों द्वारा संगठन में नये सदस्यों को जोड़ने तथा उसके विस्तार पर भी चर्चा की गई। संचालन बृजनन्दन स्वरूप ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर इजहार हुसैन बब्बू, राजकेशर एडवोकेट, चन्द्र प्रकाश तिवारी, गुलाबचन्द मधुकर, रामजी सोनी, महरोज आलम, अम्बरीश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र. इकाई जफराबाद द्वारा कोविड-19 सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए गुरुवार को एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 33 वीं  पुण्यतिथि पत्रकार उमाकांत गिरि के कम्प्यूटर सेन्टर पर मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष गुलाबचन्द पाण्डेय ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल 8 अगस्त सन् 1982 में इस एसोसिएशन की स्थापना कर पोस्टकार्ड के माध्यम से ग्रामीण पत्रकारों को जोड़ कर एक मंच तैयार किया, जो प्रदेश के विभिन्न जनपदों मे अपना परचम लहरा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों से आगामी माह में उत्तराखंड में  आयोजित होने वाले एसोसिएशन के प्रान्तीय सम्मेलन में प्रतिभाग करने का आग्रह किया। पत्रकार उमाकांत गिरी ने कहा कि कर्मयोगियों की आत्मा उनके कर्मस्थली में ही विलीन हो जाती है। उन्होंने कलम के सिपाहियों को सचेत रहते हुए निष्पक्ष रूप से कार्य करने की जरूरत पर बल दिया। पत्रकारों द्वारा संगठन में नये सदस्यों को जोड़ने तथा उसके विस्तार पर भी चर्चा की गई। संचालन बृजनन्दन स्वरूप ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर इजहार हुसैन बब्बू, राजकेशर एडवोकेट, चन्द्र प्रकाश तिवारी, गुलाबचन्द मधुकर, रामजी सोनी, महरोज आलम, अम्बरीश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment