खेत की रखवाली कर रहे युवक की संदिग्ध दशा में मौत आम के पेड़ से बंधा मिला शव
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पेड़रिया में आज सुबह खेत की रखवाली करने गया युवक संदिग्ध दशा में मृत मिला। उसकी लाश आम के पेड़ से बंधी हुई बरामद हुई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका की पत्नी ने रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही दो लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पेड़रिया गांव निवासी नन्दलाल सरोज 43 पुत्र धनपाल सरोज बीती रात घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित उड़द के खेत की रखवाली करने गया थ। उसकी पत्नी पुष्पा सरोज आज सुबह करीब छह बजे खेत की तरफ शौच गई थी। उसने देखा कि उसका पति गमछे के सहारे आम के पेड़ से लटक रहा है। उसने पति को कई बार आवाज दिया मगर जब कोई हरकत नहीं हुई तो आशंकित हुई। उसने नजदीक जाकर देखा तो पति का हाथ गमछे के सहारे आम के पेड़ की डाल से बंधा हुआ था। इससे वह रोने चिल्लाने लगी। उसका रोना चीखना सुनकर स्वजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के मुन्ना सरोज एवं बजरंगी सरोज पुत्रगण स्व. बृजलाल सरोज के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































