V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया अवध रसोई का निरीक्षण

अवध रसोई में निर्मित भोजन प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने योग्य- अरविंद प्रजापति
अयोध्या।  अवध रसोई में निर्मित भोजन प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने योग्य है। यह विचार आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद प्रजापति ने कोरोना आपदा काल मे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सौजन्य से सेवा भारती अयोध्या महानगर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गुरुनानकपुरा में स्थापित अवध रसोई के निरीक्षण के दौरान भोजन प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्यक्त किये। अधिकारी ने स्थापित रसोई में रोटी बनाने की मशीन, सब्जी काटने की मशीन की कार्यप्रणाली, सब्जियां, राशन, सफाई, स्वच्छता, आदि मानकों का सूक्ष्मता से भौतिक निरीक्षण करने के बाद तैयार भोजन को स्वयं भी ग्रहण कर स्वाद, शुद्धता, व पौष्टिकता की परख की और प्रत्येक मापदंड पर सेवाकार्य को उत्कृष्ट पाया।उपस्थित दिनाधिकारी सहसेवा प्रमुख बालेन्द्र भूषण ने जांच अधिकारी को भोजन निर्माण, पैकिंग, वितरण हेतु स्थलों आदि की जानकारी देते हुए बताया प्रतिदिन 3100 से अधिक पैकेट भोजन जरूररत मन्दों तक पहुँचाने में व्यवस्था के कार्य विभाग वितरित किये गए हैं जिसमे संघ के स्वयंसेवक, अनुसांगिक संगठनों विहिप, अभाविप के कार्यकर्ता भी नियमित सहयोग कर रहे हैं। इसी प्रकार कोरोना आपदा सहायता हेतु  तीन सदस्यों  बालेन्द्र भूषण ( 94505 63904) , सुधीर (9450426749) एवं डॉ उपेन्द्रमणि त्रिपाठी(8400003421) , की सूची जारी की गई है जिसके माध्यम से आवश्यक सेवा की योजना विस्तार व जरूरतमंदों तक सहायता पहुचाई जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अवध रसोई में निर्मित भोजन प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने योग्य- अरविंद प्रजापति
अयोध्या।  अवध रसोई में निर्मित भोजन प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने योग्य है। यह विचार आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद प्रजापति ने कोरोना आपदा काल मे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सौजन्य से सेवा भारती अयोध्या महानगर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गुरुनानकपुरा में स्थापित अवध रसोई के निरीक्षण के दौरान भोजन प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्यक्त किये। अधिकारी ने स्थापित रसोई में रोटी बनाने की मशीन, सब्जी काटने की मशीन की कार्यप्रणाली, सब्जियां, राशन, सफाई, स्वच्छता, आदि मानकों का सूक्ष्मता से भौतिक निरीक्षण करने के बाद तैयार भोजन को स्वयं भी ग्रहण कर स्वाद, शुद्धता, व पौष्टिकता की परख की और प्रत्येक मापदंड पर सेवाकार्य को उत्कृष्ट पाया।उपस्थित दिनाधिकारी सहसेवा प्रमुख बालेन्द्र भूषण ने जांच अधिकारी को भोजन निर्माण, पैकिंग, वितरण हेतु स्थलों आदि की जानकारी देते हुए बताया प्रतिदिन 3100 से अधिक पैकेट भोजन जरूररत मन्दों तक पहुँचाने में व्यवस्था के कार्य विभाग वितरित किये गए हैं जिसमे संघ के स्वयंसेवक, अनुसांगिक संगठनों विहिप, अभाविप के कार्यकर्ता भी नियमित सहयोग कर रहे हैं। इसी प्रकार कोरोना आपदा सहायता हेतु  तीन सदस्यों  बालेन्द्र भूषण ( 94505 63904) , सुधीर (9450426749) एवं डॉ उपेन्द्रमणि त्रिपाठी(8400003421) , की सूची जारी की गई है जिसके माध्यम से आवश्यक सेवा की योजना विस्तार व जरूरतमंदों तक सहायता पहुचाई जा रही है।

Leave a Comment