V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

टांसफार्मर ठीक कर रहा लाइनमैन झुलसा

पटटी,प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना  क्षेत्र के ढकवा बाजार में सुल्तानपुर रोड पर बुधवार की देर रात करीब साढ़े आठ बजे  400 केवीए  ट्रांसफार्मर का जम्फर खराब हो गया था। जिसके चलते एक इलाके की आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युत सप्लाई बाधित होने पर शिकायत पावर हाउस पहुंची तो नीमा गांव निवासी लाइनमैन रामचंद्र विश्वकर्मा फाल्ट ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचा। ट्रांसफार्मर के जंपर में खराब होने के चलते हुए उसकी मरम्मत कर ही रहा था कि अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। ऐसे में वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर पड़ा। लाइनमैन की स्थिति देखकर लोग लोग बदहवास हो गए। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर जो इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ भिजवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के पश्चात प्रयागराज  रेफर किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पटटी,प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना  क्षेत्र के ढकवा बाजार में सुल्तानपुर रोड पर बुधवार की देर रात करीब साढ़े आठ बजे  400 केवीए  ट्रांसफार्मर का जम्फर खराब हो गया था। जिसके चलते एक इलाके की आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युत सप्लाई बाधित होने पर शिकायत पावर हाउस पहुंची तो नीमा गांव निवासी लाइनमैन रामचंद्र विश्वकर्मा फाल्ट ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचा। ट्रांसफार्मर के जंपर में खराब होने के चलते हुए उसकी मरम्मत कर ही रहा था कि अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। ऐसे में वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर पड़ा। लाइनमैन की स्थिति देखकर लोग लोग बदहवास हो गए। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर जो इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ भिजवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के पश्चात प्रयागराज  रेफर किया गया।

Leave a Comment