V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संदिग्धा दशा में मिला युवक का शव

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत भंगवा चुंगी चैराहे के पास आज सुबह संदिग्ध दशा में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि आज सुबह लोगो ने भंगवा चुंगी चैराहे के पास एक दुकान के सामने एक युवक की लाश देख सन्न रह गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पर चोट का कोई निशान नहीं दिखाई पड़ा। पुलिस की जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम गुलहसन 40 था। वह मानधाता इलाके के गांव रामपुर का रहने वाला था। साथ ही नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे नरसिंह भान गांव में किराए का कमरा लेकर रहता था। सूचना पाकर उसके परिजन भी पहुंच गए। लोग कोरोना के कारण उसकी मौत होने की संभावना जता रहे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत भंगवा चुंगी चैराहे के पास आज सुबह संदिग्ध दशा में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि आज सुबह लोगो ने भंगवा चुंगी चैराहे के पास एक दुकान के सामने एक युवक की लाश देख सन्न रह गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पर चोट का कोई निशान नहीं दिखाई पड़ा। पुलिस की जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम गुलहसन 40 था। वह मानधाता इलाके के गांव रामपुर का रहने वाला था। साथ ही नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे नरसिंह भान गांव में किराए का कमरा लेकर रहता था। सूचना पाकर उसके परिजन भी पहुंच गए। लोग कोरोना के कारण उसकी मौत होने की संभावना जता रहे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Comment