V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कार की टक्कर से आभूषण व्यवसायी जख्मी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)।  कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वीरमऊ माधव में एचपी गैस गोदाम के पास सोमवार को देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार आभूषण व्यवसायी जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। पट्टी इलाके के रायपुर रोड निवासी उमाशंकर पटेल 30 पुत्र प्यारेलाल पटेल ने घर से थोड़ी दूरी पर वंदना पटेल ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोल रखी है। वह सोमवार को देर शाम करीब सवा आठ बजे पट्टी की तरफ जा रहा थ। उसी समय वीरमऊ माधव गांव में गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। इससे उसे गंभीर चोट आ गई। घटना के फौरन बाद कार चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगो ने उसे सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल भेजने के साथ ही परिजनो को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)।  कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वीरमऊ माधव में एचपी गैस गोदाम के पास सोमवार को देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार आभूषण व्यवसायी जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। पट्टी इलाके के रायपुर रोड निवासी उमाशंकर पटेल 30 पुत्र प्यारेलाल पटेल ने घर से थोड़ी दूरी पर वंदना पटेल ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोल रखी है। वह सोमवार को देर शाम करीब सवा आठ बजे पट्टी की तरफ जा रहा थ। उसी समय वीरमऊ माधव गांव में गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। इससे उसे गंभीर चोट आ गई। घटना के फौरन बाद कार चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगो ने उसे सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल भेजने के साथ ही परिजनो को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

Leave a Comment