V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

निजी अस्पताल में इलाज को भर्ती अधेड़ लापता

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अहिना निवासी एक अधेड़ निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती के दौरान लापता हो गया। इससे परेशान परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अहिना गांव निवासी पृथ्वीपाल पटेल पुत्र रामपदारथ पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई रामबहादुर पटेल 45 को जनपद प्रयागराज में सोरांव स्थित सरदार पटेल अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा था। वहां पर रहने वाली उसकी बहन उसे अस्पताल में खाना पहुंचाती थी। विगत 15 मई को रात में करीब 10 बजे बहन उसे खाना देने गई थी। इसके बाद वह दूसरे दिन अस्पताल पहुंची तो भाई वहां से गायब था। उससे जानकारी होने के बाद भाई की काफी खोजबीन किया मगर कोई सुराग नहीं लगा सका। भाई के गायब होने से परिजन भी किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत है। ऐसे में पीड़ित ने पुलिस से मामले की छानबीन करके लापता भाई का सुराग लगाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अहिना निवासी एक अधेड़ निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती के दौरान लापता हो गया। इससे परेशान परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अहिना गांव निवासी पृथ्वीपाल पटेल पुत्र रामपदारथ पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई रामबहादुर पटेल 45 को जनपद प्रयागराज में सोरांव स्थित सरदार पटेल अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा था। वहां पर रहने वाली उसकी बहन उसे अस्पताल में खाना पहुंचाती थी। विगत 15 मई को रात में करीब 10 बजे बहन उसे खाना देने गई थी। इसके बाद वह दूसरे दिन अस्पताल पहुंची तो भाई वहां से गायब था। उससे जानकारी होने के बाद भाई की काफी खोजबीन किया मगर कोई सुराग नहीं लगा सका। भाई के गायब होने से परिजन भी किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत है। ऐसे में पीड़ित ने पुलिस से मामले की छानबीन करके लापता भाई का सुराग लगाने की मांग की है।

Leave a Comment