V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जंगली जानवर से टकराकर प्रधानपति का पैर टूटा

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहिजनपुर के समीप जंगली जानवर से टकराकर बाइक सवार प्रधानपति का पैर टूट गया। उन्हे गंभीर हालत में इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। सहिजनपुर गांव निवासी प्रवीन सिंह 35 नवनिर्वाचित प्रधानपति है। वह परसो मंगलवार को बाइक से अपनी ससुराल जौनपुर गए थे। वहां से बुधवार को शाम करीब आठ बजे वापस आ रहे थे। उसी समय गांव के समीप पहुंचे तो किसी जंगली जानवर से टकराने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उनका एक पैर कई स्थानो पर टूट गया। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने रेफर कर दिया। परिजन उन्हे इलाज के लिए प्रयागराज ले गए है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहिजनपुर के समीप जंगली जानवर से टकराकर बाइक सवार प्रधानपति का पैर टूट गया। उन्हे गंभीर हालत में इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। सहिजनपुर गांव निवासी प्रवीन सिंह 35 नवनिर्वाचित प्रधानपति है। वह परसो मंगलवार को बाइक से अपनी ससुराल जौनपुर गए थे। वहां से बुधवार को शाम करीब आठ बजे वापस आ रहे थे। उसी समय गांव के समीप पहुंचे तो किसी जंगली जानवर से टकराने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उनका एक पैर कई स्थानो पर टूट गया। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने रेफर कर दिया। परिजन उन्हे इलाज के लिए प्रयागराज ले गए है।

Leave a Comment