अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह के साथ राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय/कोविड एल-2 चिकित्सालय का किया निरीक्षण। चिकित्सालय में आने वाले एवं भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट में संचालित स्क्रीनिंग क्षेत्र के जिलाधिकारी ने प्राचार्य डॉ. विजय कुमार को स्क्रीनिंग क्षेत्र में भर्ती समस्त संक्रमित व्यक्तियों को तत्काल कोविड वार्ड शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही उन्होंने वहां पर आने वाले नए मरीजों की तत्काल स्क्रीनिंग कर आवश्यकता नुसार चिकित्सालय में भर्ती कर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने प्राचार्य डॉ. विजय कुमार व चिकित्सालय के कोविड प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार से चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों की स्थिति , साफ सफाई , भोजन सहित उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर व दवाएं उपलब्ध हैं। डीएम ने प्राचार्य व सीएमय को चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात समस्त चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ की समय से उपस्थित रहकर समस्त मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। तदोपरांत डीएम ने सीएमओ कार्यालय के सभागार में संचालित कोविड-19 टीकाकरण सत्र का भ्रमण कर वहां पर टीकाकरण के स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर सीएमय ने बताया कि राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण के स्थल को परिवर्तित कर उसे यहां सीएमओ कार्यालय के सभागार में कर दिया गया है, उन्होंने बताया कि प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमित कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर डीएम ने टीकाकरण कार्य मे और प्रगति लाने के निर्देश दिए।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

अब सीएमओ कार्यालय में लगेगी कोविड वैक्सीन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह के साथ राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय/कोविड एल-2 चिकित्सालय का किया निरीक्षण। चिकित्सालय में आने वाले एवं भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट में संचालित स्क्रीनिंग क्षेत्र के जिलाधिकारी ने प्राचार्य डॉ. विजय कुमार को स्क्रीनिंग क्षेत्र में भर्ती समस्त संक्रमित व्यक्तियों को तत्काल कोविड वार्ड शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही उन्होंने वहां पर आने वाले नए मरीजों की तत्काल स्क्रीनिंग कर आवश्यकता नुसार चिकित्सालय में भर्ती कर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने प्राचार्य डॉ. विजय कुमार व चिकित्सालय के कोविड प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार से चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों की स्थिति , साफ सफाई , भोजन सहित उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर व दवाएं उपलब्ध हैं। डीएम ने प्राचार्य व सीएमय को चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात समस्त चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ की समय से उपस्थित रहकर समस्त मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। तदोपरांत डीएम ने सीएमओ कार्यालय के सभागार में संचालित कोविड-19 टीकाकरण सत्र का भ्रमण कर वहां पर टीकाकरण के स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर सीएमय ने बताया कि राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण के स्थल को परिवर्तित कर उसे यहां सीएमओ कार्यालय के सभागार में कर दिया गया है, उन्होंने बताया कि प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमित कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर डीएम ने टीकाकरण कार्य मे और प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें