प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रामपुर कसिहा लक्ष्मी कान्तगंज में पति की पिटाई से पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में पति, सास व देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर कसिहा लक्ष्मीकांत गंज निवासी दिनेश यादव का सोमवार को देर रात किसी बात को लेकर निशा यादव 32 से विवाद हो गया। उसने पत्नी को लात घूंसा व डण्डे से पीटने के साथ ही चैनल गेट पर पटक दिया। हल्ला गोहार सुनकर पड़ोसी पहुंचे तथा छुड़ाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए पड़ोसी सीएचसी सांगीपुर ले गए। वहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका शव घर ले जाया गया। घटना की सूचना पाकर एसओ सांगीपुर एवं सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पति दिनेश यादव देवर अरविन्द यादव एवं सास रानी देवी को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका की शादी वर्ष 2008 में गौहाली कोठा नेवढ़िया गांव में हुई थी। उसके एक लड़का अरनव 9 वर्ष का है। एसओ तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि पति सास व देवर को हिरासत में ले लिया है। मायके में सूचना दी गई है। पिता शोभनाथ की तहरीर के आधार पर पति, सास व देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तीनो को जेल भेजा जा रहा है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































