प्रतापगढ़। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी प्रतापगढ़ मे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 कि मतगणना को सकुशल निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रुप से संपन्न कराए जाने के लिए दो पाँलिओ मे मास्टर ट्रेनरस को प्रशिक्षण समपन्न हुए। सुपर मास्टर ट्रेनर डॉ मोहम्मद अनीस द्वारा प्रशिक्षण में समस्त मास्टर जतंपदमते को उनके कर्तव्य,अधिकार एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में बताया गया साथ ही साथ मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक के महत्वपूर्ण कार्य एवं कर्तव्य बारे में विस्तार पूर्वक बताएं गया साथ ही साथ बताया गया कि जनपद प्रतापगढ़ के समस्त ब्लॉकों पर 2 मई 2021 को प्रातः 8रू00 बजे से मतगणना 12, 12 घंटे की शिफ्ट में प्रारंभ होगी। साथ ही साथ हर ब्लॉक पर जोनल मजिस्ट्रेट के मार्ग निर्देशन में मतगणना निष्पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से समय सीमा के अंतर्गत सकुशल संपन्न होगी। प्राचार्य अफीम कोठी श्री शिव प्रकाश जी ने विस्तार पूर्वक पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया और प्रत्येक बिंदु को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर पर श्री ओपी मिश्रा जिला विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस पंचायत चुनाव मतगणना में हमें पूरी तरह निष्पक्ष होकर मतगणना को सकुशल संपन्न कराना है आप सभी चुनाव की महत्वपूर्ण कड़ी हैं इस प्रशिक्षण को आप पूरे मनोयोग से प्राप्त करें जहां आपको शंका हो उसका समाधान कर ले। इस अवसर पर तकनीकी मास्टर ट्रेनर श्री अनिल कुमार सिंह और कामता प्रसाद द्वारा मत पे टिका को खोलना और बंद करना तथा सील लगाना एवं शील्ड को तोड़ना करके दिखाया गया। इस अवसर पर, प्राचार्य अफीम कोठी श्री शिव प्रकाश,प्राचार्य डॉ विंध्याचल सिंह अश्वनी कुमार श्रीवास्तव जेपी प्राशिक्षक,संचालक डॉ मो अनीस सहित समस्त निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश










शेयर करें




































































