प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानगंज में गांव के दो युवको ने अश्लील हरकत का विरोध करने पर मां बेटी को लोहे के राड से जमकर पीटा। इससे दोनो जख्मी हो गई। इलाज के बाद हालत में सुधार होेने पर पीड़िता ने थाने पर जाकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। दीवानगंज गांव निवासिनी अनीता अग्रहरि पत्नी रमेश अग्रहरि ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत गुरूवार को उसकी बेटी गांव स्थित काली माता के मंदिर गई थी। वहां पर पूजा करने लगी। उसी समय गांव के दो युवक वहां पर पहुंचे तथा उसकी बेटी से अश्लील हरकत करने लगे। बेटी के विरोध करने पर युवक उसे भद्दी भद्दी गाली देने लगे। उसी समय मै भी मंदिर पर पहुंच गई। साथ ही गाली देने से मना किया। इसी बात पर दोनो युवको ने लोहे के राड से हमला कर दिया। साथ ही उसे तथा बेटी को लहूलुहान करके चले गए। उनकी पिटाई से उसके हाथ की उंगली टूट गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन पहुंचे तथा दोनो को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले गए। उसकी हालत में इलाज से कुछ सुधार होने पर थानो पर जाकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें