V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

युवाओं को लगेगा कोरोना का टीका

जौनपुर।  कोरोना टीकाकरण के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगवाने की बाध्यता अब समाप्त होने जा रही है। शासन ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने की अनुमति दी है। इसकी जानकारी मिलते ही युवाओं के चेहरे खिल गए। सभी ने सरकार के कदम की सराहना की। कोरोना का टीका सबसे पहले डाक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट व पैरा मेडिकल स्टाफ को लगाया गया। उसके बाद हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। इस बीच बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। अब शासन ने उम्र की सीमा घटा कर 18 वर्ष कर दी है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी युवा अब टीका लगवा सकते हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर।  कोरोना टीकाकरण के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगवाने की बाध्यता अब समाप्त होने जा रही है। शासन ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने की अनुमति दी है। इसकी जानकारी मिलते ही युवाओं के चेहरे खिल गए। सभी ने सरकार के कदम की सराहना की। कोरोना का टीका सबसे पहले डाक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट व पैरा मेडिकल स्टाफ को लगाया गया। उसके बाद हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। इस बीच बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। अब शासन ने उम्र की सीमा घटा कर 18 वर्ष कर दी है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी युवा अब टीका लगवा सकते हैं।

Leave a Comment