V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पाँच मड़हे राख, चार मवेशी भी मरेे

जौनपुर। केराकत कोतवाली  क्षेत्र के ग्राम सरौनी पश्चिमपट्टी में मंगलवार को  दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते पाँच मड़हे जलकर खाक हो गये।  इस आग्नकाण्ड  के दौरान मड़हे में धूप से बचाने के लिए बांधे गये चार मवेशी जिन्दा जल गये।   अशोक निषाद की दो दुधारू गाय, ओमप्रकाश निषाद  की दो गाय जलकर मर गयी । जबकि  निद्धि निषाद की एक गाय अधजली अवस्था मे भाग गयी। जिसे ग्रामीण खोजबीन कर रहे है।   मड़हे में रखी चारपाईया, कपड़े व गृहस्थी के अन्य जरूरी सामान भी जलकर राख हो गए। आग  पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करना पड़ा। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पाँच मड़हे राख में बदल चुके थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर रास्ता न होने के चलते पहुँचने में असफल रहे। सूचना पर पहुँची हल्का लेखपाल व पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। आशियाना जल जाने से पीड़ित खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने की मजबूर है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर। केराकत कोतवाली  क्षेत्र के ग्राम सरौनी पश्चिमपट्टी में मंगलवार को  दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते पाँच मड़हे जलकर खाक हो गये।  इस आग्नकाण्ड  के दौरान मड़हे में धूप से बचाने के लिए बांधे गये चार मवेशी जिन्दा जल गये।   अशोक निषाद की दो दुधारू गाय, ओमप्रकाश निषाद  की दो गाय जलकर मर गयी । जबकि  निद्धि निषाद की एक गाय अधजली अवस्था मे भाग गयी। जिसे ग्रामीण खोजबीन कर रहे है।   मड़हे में रखी चारपाईया, कपड़े व गृहस्थी के अन्य जरूरी सामान भी जलकर राख हो गए। आग  पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करना पड़ा। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पाँच मड़हे राख में बदल चुके थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर रास्ता न होने के चलते पहुँचने में असफल रहे। सूचना पर पहुँची हल्का लेखपाल व पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। आशियाना जल जाने से पीड़ित खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने की मजबूर है।

Leave a Comment