V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वोट देने पर घर में घुसकर पीटा, दी धमकी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नौबस्ता दखिनहा का पुरवा में वोट न देने पर दबंगो ने घर में घुसकर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। नौबस्ता दखिनहा का पुरवा निवासी मोहनी देवी पत्नी सर्वेश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह आज सुबह घर में साफ सफाई कर रही थी। उसी समय गांव मझगवां निवासी करीब चार दर्जन लोग लाठी डण्डा तलवार, तमंचा आदि लेकर दरवाजे पर पहुंच गए। साथ ही कहा कि हमे वोट नहीं दिया। तुम्हे जान से मार डालेंगे। इसके बाद घर में घुसकर उसकी पिटाई करने लगे। ससुर व पति ने बीच बचाव करना चाहा तो उन्हे भी पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने पुलिस से घटना की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नौबस्ता दखिनहा का पुरवा में वोट न देने पर दबंगो ने घर में घुसकर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। नौबस्ता दखिनहा का पुरवा निवासी मोहनी देवी पत्नी सर्वेश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह आज सुबह घर में साफ सफाई कर रही थी। उसी समय गांव मझगवां निवासी करीब चार दर्जन लोग लाठी डण्डा तलवार, तमंचा आदि लेकर दरवाजे पर पहुंच गए। साथ ही कहा कि हमे वोट नहीं दिया। तुम्हे जान से मार डालेंगे। इसके बाद घर में घुसकर उसकी पिटाई करने लगे। ससुर व पति ने बीच बचाव करना चाहा तो उन्हे भी पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने पुलिस से घटना की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment