V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

होलागढ़ में पुलिस और जनता में मारपीट, फिलहाल मतदान सम्पन्न

होलागढ़ (प्रयागराज)। होलागढ़ के अरुवांव में मतदान के दौरान पुलिस और जनता के बीच जमकर लाठी डंडा और पत्थर चलाया गया।इसी प्रकार  देवापुर,न्यायीपुर आदि इलाको में भी दो पक्षों में कहासुनी हो गयी।हलाकि पुलिस मौके पर पहुंच मामले को काबू में कर लिया।अरुवांव में एक जन के पास एक दर्जन आधार कार्ड देखा गया तो लोगो ने विरोध किया जिसपर किसी ने युवक के जेब से आधार लेकर गायब कर दिया।जिससे तनाव बढ़ गया।मामला बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिस पहुंच कर लाठी चार्ज कर दिया जिसके जवाब में लोगो ने जमकर पत्थर चलाया।अंततः पुलिस दो लोगो को पकड़ कर थाने उठा ले गयी।कमोवेश इसी प्रकार देवापुर और न्यायीपुर में भी दो पक्षों में कहासुनी की सूचना मिली है।मालापुर,नेवादा, दहियावां,कल्याणपुर, कस्तूरीपुर और सराय तालुके शहावपुर में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गयी। मालापुर ,नेवादा सहित कई पंचायतो में आमने सामने की टक्कर बताया गया। फिरहाल हल्की फुल्की झटपट के बीच मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
होलागढ़ (प्रयागराज)। होलागढ़ के अरुवांव में मतदान के दौरान पुलिस और जनता के बीच जमकर लाठी डंडा और पत्थर चलाया गया।इसी प्रकार  देवापुर,न्यायीपुर आदि इलाको में भी दो पक्षों में कहासुनी हो गयी।हलाकि पुलिस मौके पर पहुंच मामले को काबू में कर लिया।अरुवांव में एक जन के पास एक दर्जन आधार कार्ड देखा गया तो लोगो ने विरोध किया जिसपर किसी ने युवक के जेब से आधार लेकर गायब कर दिया।जिससे तनाव बढ़ गया।मामला बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिस पहुंच कर लाठी चार्ज कर दिया जिसके जवाब में लोगो ने जमकर पत्थर चलाया।अंततः पुलिस दो लोगो को पकड़ कर थाने उठा ले गयी।कमोवेश इसी प्रकार देवापुर और न्यायीपुर में भी दो पक्षों में कहासुनी की सूचना मिली है।मालापुर,नेवादा, दहियावां,कल्याणपुर, कस्तूरीपुर और सराय तालुके शहावपुर में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गयी। मालापुर ,नेवादा सहित कई पंचायतो में आमने सामने की टक्कर बताया गया। फिरहाल हल्की फुल्की झटपट के बीच मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया।

Leave a Comment