Logo

बार व बेन्च न्याय के दो पहिए: जिला जज जुबाए पुरातन का शपथ ग्रहण समारोह

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जूनियर बार एसो. पु. के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला जज संजय शंकर पांडेय ने कहा कि न्यायपालिका में वादकारी का हित सर्वोच्च होता है। हमे इसे नहीं भूला चाहिए। बार व बेंच न्याय के दो पहिये है। ऐसा मेरा विचार नहीं है, दोनो पहिया बार होता है। हमे केवल न्याय की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होने कहा कि वादकारी को न्याय दिलाने में बेंच आपके साथ है। बेंच की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कमी होती है तो इसका दोषी मै हूंगा। अधिवक्ताओ को अपनी कार्यकारिणी पर विश्वास होना चाहिए। कार्यकारिणी का विश्वास मुझ पर होना चाहिए। मै किसी भी दशा में उनका विश्वास कम नहीं होने दूंगा। हमारे यहां हड़ताल की स्थिति न हो। नई कार्यकारिणी का यह कार्यकाल बिना हड़ताल के समाप्त होना चाहिए। मै अधिवक्ताओ का सम्मान गिरने नहीं दूंगा। मेरे पिता सुल्तानपुर में डीजे थे। ये अपनी इस कुर्सी में अपने पिता व ईश्वर की छवि देखता हूं। उन्होने विश्वास दिलाया कि हमे न्याय प्रदान करने में संकोच नहीं करना चाहिए। हमारा आदेश विधि सम्मत होगा। अवध बार एसो. लखनऊ के हरि गोविन्द सिंह परिहार ने कहा कि एक दिन के हड़ताल से न्यायिक कार्य 3 माह पीछे हो जाता है। उन्होने जूनियर अधिवक्ताओ के पठन पाठन के लिए 1 लाख का फण्ड दिया। उन्होने कहा कि छोटे छोटे मामलो में हड़ताल नहीं होनी चाहिए। सीनियरो को जूनियर का सहयोग करना चाहिए। सुल्तानपुरे जिले के बार एसो. के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि बार व बेंच में सामंजस्य बनाये जाने का प्रयास करना चाहिए। इसके पूर्व जिला जज मुख्य अतिथि ने सभी जीते प्रत्याशियों को शपथ दिलायी। इस मौके पर गणेश नारायण मिश्र राजेन्द्र सिंह डाड़ी चुनाव अधिकारी डीएम के प्रतिनिधि सीआरओ इन्द्रभान वर्मा आदि ने अपनी बाते रखी। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय, अपर जिला जज संतोष तिवारी व अन्य न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य ओम प्रकाश मिश्र तथा अध्यक्षता अध्यक्ष मान सिंह ने की। कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, जय प्रकाश मिश्र, विनोद पांडेय, सुरेश तिवारी, राजेन्द्र सिंह जरियारी, जावेद अख्तर, श्याम नारायण पांडेय, नसीम खां, भूपेन्द्र शुक्ला आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.