V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घर में घुसकर नकदी लाखों रूपए के आभूषण चोरी

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव पूरेवंशी मेें बीती रात अज्ञात चोर एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी तथा लाखों रूपए के आभूषण उठा ले गए। परिजनों के जाग जाने के कारण टीवी नहीं ले जा सके। पीड़ित ने घटना की तहरीर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को दी है। पूरेवंशी गांव निवासी चन्द्रमणि तिवारी बीती रात परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर घर में घुस गए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 12 हजार रूपए नकद एवं लाखो रूपए के सोने व चांदी का आभूषण समेट लिया। साथ ही घर में रखी टीवी उठाकर जाने लगे। उसी समय खटपट की आवाज सुनकर परिजन जाग गए तथा शोर मचाने लगे। इससे घबड़ाकर चोर टीवी को दरवाजे पर ही छोड़कर भाग गए। गृहस्वामी ने चोरो के जाने के बाद पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल की जांच करके चली गई। पीड़ित ने आज थाने पर जाकर पुलिस को अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव पूरेवंशी मेें बीती रात अज्ञात चोर एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी तथा लाखों रूपए के आभूषण उठा ले गए। परिजनों के जाग जाने के कारण टीवी नहीं ले जा सके। पीड़ित ने घटना की तहरीर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को दी है। पूरेवंशी गांव निवासी चन्द्रमणि तिवारी बीती रात परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर घर में घुस गए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 12 हजार रूपए नकद एवं लाखो रूपए के सोने व चांदी का आभूषण समेट लिया। साथ ही घर में रखी टीवी उठाकर जाने लगे। उसी समय खटपट की आवाज सुनकर परिजन जाग गए तथा शोर मचाने लगे। इससे घबड़ाकर चोर टीवी को दरवाजे पर ही छोड़कर भाग गए। गृहस्वामी ने चोरो के जाने के बाद पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल की जांच करके चली गई। पीड़ित ने आज थाने पर जाकर पुलिस को अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment