V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कडी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू

रखहा, प्रतापगढ़ । बाबा बेलखरनाथ धाम के पंचायत चुनाव के क्रम में बुधवार को नामांकन के पहले दिन लोगों की भारी भीड़ रही । पुलिस ने नामांकन स्थल से 200 मीटर पूर्व ही भीड़ को रोककर सिर्फ प्रत्याशी तथा उनके प्रस्तावक को नामांकन स्थल तक जाने दिया ।इस दौरान ब्लॉक मुख्यालय के जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल मुस्तैद रही   बाबा बेलखरनाथ धाम के आरओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को नामांकन के लिए ग्राम प्रधान तथा पंचायत सदस्य के लिए 10 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 8 काउंटरों पर नामांकन करने की व्यवस्था की गई थी । दोपहर दो बजे तक ग्राम प्रधान के 397 तथा पंचायत सदस्य के 87 के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 232 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया । एसडीएम पट्टी डीपी सिंह नामांकन प्रक्रिया की जांच पड़ताल करने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे तथा व्यवस्था देखी । इस दौरान बाबा बेलखरनाथ धाम के जोनल मजिस्ट्रेट डॉ सूर्य प्रताप सिंह, बीडीओ उमेश यादव, एडीओ पंचायत प्यारे लाल सरोज आदि मौजूद रहे । नामांकन के दौरान कन्धई एसओ नीरज वालिया पुलिस फोर्स के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

रखहा, प्रतापगढ़ । बाबा बेलखरनाथ धाम के पंचायत चुनाव के क्रम में बुधवार को नामांकन के पहले दिन लोगों की भारी भीड़ रही । पुलिस ने नामांकन स्थल से 200 मीटर पूर्व ही भीड़ को रोककर सिर्फ प्रत्याशी तथा उनके प्रस्तावक को नामांकन स्थल तक जाने दिया ।इस दौरान ब्लॉक मुख्यालय के जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल मुस्तैद रही   बाबा बेलखरनाथ धाम के आरओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को नामांकन के लिए ग्राम प्रधान तथा पंचायत सदस्य के लिए 10 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 8 काउंटरों पर नामांकन करने की व्यवस्था की गई थी । दोपहर दो बजे तक ग्राम प्रधान के 397 तथा पंचायत सदस्य के 87 के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 232 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया । एसडीएम पट्टी डीपी सिंह नामांकन प्रक्रिया की जांच पड़ताल करने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे तथा व्यवस्था देखी । इस दौरान बाबा बेलखरनाथ धाम के जोनल मजिस्ट्रेट डॉ सूर्य प्रताप सिंह, बीडीओ उमेश यादव, एडीओ पंचायत प्यारे लाल सरोज आदि मौजूद रहे । नामांकन के दौरान कन्धई एसओ नीरज वालिया पुलिस फोर्स के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर मौजूद रहे।

Leave a Comment