V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग

समाज की बेटी के विवाह हेतु 71,000 रुपये का सहयोग

ब्रह्मदेव जागरण मंच संगठन की बड़ी मानवीय पहल

प्रतापगढ़। समाज सेवा एवं मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा एक असहाय परिवार की बेटी के विवाह हेतु ₹71,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहायता राशि पं. शिवांग पाण्डेय (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येंद्र नारायण तिवारी द्वारा संडवा चंद्रिका विकासखंड के संग्रामपुर नेवादा निवासी श्री आलोक पाण्डेय के परिवार को भेंट की गई।

परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय

आलोक पाण्डेय पिछले दो वर्षों से किडनी रोग से पीड़ित हैं और सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराना पड़ता है। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह भी दी है। इसी बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा —

  • बड़ी बेटी सोनाक्षी पाण्डेय का विवाह 4 दिसम्बर को निर्धारित है

  • छोटी बेटी लक्ष्मी दोनों पैरों से विकलांग है

  • इकलौते 15 वर्षीय पुत्र का चार महीने पूर्व निधन हो चुका है

रोजगार के साधन लगभग समाप्त हो चुके हैं, ऐसे में बेटी का विवाह परिवार के लिए अत्यंत कठिन परिस्थिति बन गया था।

संगठन ने लिया बेटी के विवाह में सहयोग का निर्णय

बीती रात संगठन के पदाधिकारियों ने परिवार से मिलकर स्थिति का आकलन किया और समाज की इस बेटी के विवाह में संपूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

पं. शिवांग पाण्डेय ने कहा—

“असली नेतृत्व पद में नहीं, उद्देश्य और नीयत में होता है। समाज के लिए सेवा, समर्पण और समाधान ही हमारा ध्येय है। दूसरों का साथ देना ही सच्चा पुण्य है।”

प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येंद्र नारायण तिवारी ने कहा—

“यह सहयोग नहीं बल्कि एक निमंत्रण है — एक बेटी के विवाह में शामिल होने का। यह परिवार हमारा ही परिवार है।”

मौजूद रहे संगठन के पदाधिकारी

सहयोग के समय उपस्थित रहे—
श्याम जी मिश्रा (उपाध्यक्ष), रमापति मिश्रा (नगर उपाध्यक्ष), प्रमोद दूबे (अधिवक्ता), मुकेश पाण्डेय (अधिवक्ता), प्रांजल मिश्रा, सुरेश शुक्ला व अन्य सदस्य।

brahmdev-jagran-manch-arthik-sahayata-pratapgarh

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।