V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

धारदार हथियार से मासूम बालिका की हत्या ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव खण्डवा में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला करके एक मासूम बालिका की नृशंस हत्या कर दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणो ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा तथा पुलिस को सौप दिया। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लालगंज इलाके के गांव पूरे ब्रम्हचारी निवासी पिण्टू दूबे पुत्र स्व. शत्रुहन धर दूूबे करीब डेढ़ साल से खण्डवा गांव निवासी राम विलास पुत्र सुखदेव प्रसाद उपाध्याय की सड़क के किनारे स्थित दुकान पर रहता था। उसकी बेटी साक्षी 7 भी उसके साथ रहती थी। दुकान के सामने जीतलाल यादव रहता है। जीतलाल की बेटी श्वेता 6 अक्सर पिण्टू की बेटी साक्षी के साथ खेलने आती थी। वह दोनो आज भी साथ खेल रही थी। उसी समय पिण्टू दूबे ने श्वेता को पकड़ लिया। इसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे तो पिण्टू को पकड़ लिया। उधर श्वेता लहूलुहान होकर तड़प रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही पिण्टू को पीटकर जख्मी कर दिया। उसी समय पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणो ने पिण्टू को पुलिस को सौप दिया। पुलिस दोनो को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गई। वहां डाक्टरो ने श्वेता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। उधर बालिका की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव खण्डवा में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला करके एक मासूम बालिका की नृशंस हत्या कर दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणो ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा तथा पुलिस को सौप दिया। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लालगंज इलाके के गांव पूरे ब्रम्हचारी निवासी पिण्टू दूबे पुत्र स्व. शत्रुहन धर दूूबे करीब डेढ़ साल से खण्डवा गांव निवासी राम विलास पुत्र सुखदेव प्रसाद उपाध्याय की सड़क के किनारे स्थित दुकान पर रहता था। उसकी बेटी साक्षी 7 भी उसके साथ रहती थी। दुकान के सामने जीतलाल यादव रहता है। जीतलाल की बेटी श्वेता 6 अक्सर पिण्टू की बेटी साक्षी के साथ खेलने आती थी। वह दोनो आज भी साथ खेल रही थी। उसी समय पिण्टू दूबे ने श्वेता को पकड़ लिया। इसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे तो पिण्टू को पकड़ लिया। उधर श्वेता लहूलुहान होकर तड़प रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही पिण्टू को पीटकर जख्मी कर दिया। उसी समय पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणो ने पिण्टू को पुलिस को सौप दिया। पुलिस दोनो को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गई। वहां डाक्टरो ने श्वेता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। उधर बालिका की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा है।

Leave a Comment