V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मोमबत्ती की आग से सिलेण्डर फटा, गुमटी खाक

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मानधाता बाजार में चाय की गुमटी में जल रही मोमबत्ती से आग लगने के कारण उसमें रखा गैस सिलेण्डर फट गया। इससे गुमटी तथा उसमें रखा हजारो का सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगो के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
मानधाता इलाके के गांव कैला कला निवासी मेवालाल पाल पुत्र पन्डोही पाल ने मानधाता बाजार में थाना के बगल गुमटी में चाय की दुकान खोल रखी है। वह कल शाम गुमटी में मोमबत्ती जलाने के बाद उसे बंद करके सरसो का तेल खरीदने चले गए। उनके वापस आने में काफी समय लग गया। उधर गुमटी में जल रही मोमबत्ती से वहां पर पड़े कागज में आग लग गई। इससे आग गैस सिलेण्डर तक पहुंच गई। गैस सिलेण्डर आग के सम्पर्क में आते ही तेज आवाज के साफ फट गया। इससे गुमटी में भीषण आग लग गई। सिलेण्डर फटने की आवाज सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगो ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया मगर गुमटी तथा उसमें रखा हजारो का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित का कहना है कि आगजनी की घटना में करीब 50 हजार रूपए का नुकसान हुआ है। साथ ही दुकान भी बर्बाद हो गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मानधाता बाजार में चाय की गुमटी में जल रही मोमबत्ती से आग लगने के कारण उसमें रखा गैस सिलेण्डर फट गया। इससे गुमटी तथा उसमें रखा हजारो का सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगो के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
मानधाता इलाके के गांव कैला कला निवासी मेवालाल पाल पुत्र पन्डोही पाल ने मानधाता बाजार में थाना के बगल गुमटी में चाय की दुकान खोल रखी है। वह कल शाम गुमटी में मोमबत्ती जलाने के बाद उसे बंद करके सरसो का तेल खरीदने चले गए। उनके वापस आने में काफी समय लग गया। उधर गुमटी में जल रही मोमबत्ती से वहां पर पड़े कागज में आग लग गई। इससे आग गैस सिलेण्डर तक पहुंच गई। गैस सिलेण्डर आग के सम्पर्क में आते ही तेज आवाज के साफ फट गया। इससे गुमटी में भीषण आग लग गई। सिलेण्डर फटने की आवाज सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगो ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया मगर गुमटी तथा उसमें रखा हजारो का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित का कहना है कि आगजनी की घटना में करीब 50 हजार रूपए का नुकसान हुआ है। साथ ही दुकान भी बर्बाद हो गई।

Leave a Comment