पीएम के मन की बात में राष्ट्र उत्थान का विजन-डॉ संगम मिश्र
जिलाध्यक्ष ने वोटर चेतना अभियान को गति देने के लिए की अपील
मेजा (प्रयागराज)। भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के साथ रविवार को पीएम के मन की बात के 107 वें एपिसोड को सुनकर भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विचार और सोच से नई ऊर्जा मिलती है। पीएम के प्रत्येक एपिसोड में राष्ट्र उत्थान और समाज कल्याण का विजन परिलक्षित होता है।इस पर देश को अमल करना चाहिए। डॉ संगम मिश्र रविवार को पार्टी जिलाध्यक्ष के साथ शंकरगढ़ गुड़िया तालाब के रामा रिसॉर्ट में पीएम के मन की बात सुन रहे थे।उंन्होने कहा कि पीएम ने इस बार वोकल फ़ॉर लोकल मिशन पर फोकस किया।उंन्होने कहा कि यह मिशन राष्ट्र की आर्थिक तरक्की के साथ आत्म निर्भर भारत को बल दे रहा है।त्योहारी सीजन में देश वासियों की इस सोच से हजारों करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। उंन्होने देश के संपन्न परिवारों का आवाहन किया है कि विदेशी धरती और वैष्विक उत्पादों की जगह देश मे शादियाँ कर, देश के उत्पाद की खरीद करें ।जिससे देश को दोहरा लाभ होगा।श्री मिश्र ने कहा कि इस तरह की सोच से भारत विश्व इकोनामी में तेज बढ़त दर्ज कर रहा है डॉ संगम मिश्र ने कहा कि पीएम की बात आत्म निर्भर भारत को गति देगी।उंन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिशन 24 के लिए वोटर चेतना अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी, जिला मंत्री शिवराम सिंह, दिलीप शुक्ल, एस के तिवारी, शंकर देव त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, सुधाकर पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।