V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रयागराज में भी हॉट कुक्ड योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा सजीव प्रसारण
प्रयागराज। मुख्यमंत्री प्रदेश द्वारा आज प्रदेश के आगनबाड़ी केन्द्रों के पंजीकृत 03 से 06 वर्ष के बच्चों के लिए ’’हाॅटकुक्ड मील’’ योजना का शुभारम्भ एवं नव स्वीकृत ’आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का शिलान्यास पूर्वान्ह 10ः30 बजे जनपद अयोध्या से किया गया। प्रयागराज में भी जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में जिला प्रशासन के माध्यम से एवं जनपद के समस्त परियोजनाओं पर विकास खण्ड परिसर स्थित सभागार में संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय सांसद, महापौर,  विधायक, ब्लाक प्रमुख आदि गणमान्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए एवं उनके मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, महापौर उमेश चन्द्र ’गणेश केसरवानी’ एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज नवनीत सिंह चहल द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं भोलानाथ कन्नौजिया प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी प्रयागराज, जिला कार्यक्रम अधिकारी, कन्वर्जेंस विभाग यथा-पंचायतीराज एवं बेसिक शिक्षा के अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर-प्रथम एवं द्वितीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ उपस्थित रहे। सांसद रीता जोशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिलट्स से बने रेसिपी के स्टाॅल का अवलोकन किया गया। रेसिपी के माध्यम से स्वास्थ्य घटकों को केन्द्र में रखते हुए लाभार्थियों के स्वास्थ्य सुधार द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की गई। मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या से कुल 3401 आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का शिलान्यास किया गया, जिसमें जनपद प्रयागराज के 441 केन्द्र जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं, सम्मिलित रहा। जनपद के कुल 2995 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हाटकुक्ड मील का शुभारम्भ भी इस अवसर पर किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा श्रीमती संजिता सिंह एवं ओम प्रकाश यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी क्रमशः शहर-प्रथम एवं द्वितीय के सहयोग से किया गया। इसी प्रकार परियोजनाओं में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।