V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दो दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ रंगारग उद्घाटन

प्रतापगढ़। गुरुवार को कटरा मेडनीगंज स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपना कौशल दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संजीव रंजन ने किया। विद्यालय के प्री प्राइमरी सेक्शन के दिव्यांश, स्तुति, आयशा, स्वास्तिक, सौमिक, निशांत, पीहू, आर्यन, वैभवी, सूर्यांश, सृष्टि, अनमोल, अथर्व, लक्ष्य आदि बच्चों ने पिक अप द बॉल, फन रेस, कैप द कोन, ज़िग-ज़ैग गेम में क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किया। इसके बाद कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों मानवी, हर्षिता, अवनी, रिशा, जागृति, फरहान, अम्मार, मानव, देवांश, यशवंत, आयुष, अध्ययन, कृष्णा, आदेश, अंशु, शाहनवाज, काव्या, निकिता, शौर्य, वीर, विकास, शुभ, मोहम्मद अबू हमजा आदि ने स्प्रिंट रेस, पासिंग द बॉल, नमस्ते टीचर, लॉन्ग जंप, खो-खो, कबड्डी, 100 एवं 50 मीटर रेस, रस्साकशी आदि प्रतिस्पर्धाओं में क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को खेल के महत्व के विषय में बताया और उन्हें इसे बड़े स्तर पर ले जाने की बात कही। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा एवं कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। वार्षिक खेल उत्सव में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी दी।