V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विरोध करने पर घर में घुसकर मारापीटा और महिलाओं से की छेड़छाड़, एसपी से शिकायत
बाबा बेलखरनाथ। दलित की जमीन पर बसपा नेता ने कब्जा कर मिट्टी खुदवा लिया। विरोध करने पर नेता व उनके कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के घर में घुसकर मारा पीटा व गालियां दी। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कंधई थाना क्षेत्र के रुदापुर गांव निवासी नीरज वनवासी अनुसूचित जनजाति का है। उसने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर पट्टी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके बसपा नेता फूलचंद्र मिश्रा और उनके सहयोगियों ने जबरन कब्जा कर लिया तथा मिट्टी निकाल कर ले जा रहे थे। विरोध करने पर बसपा नेता और उनके समर्थकों ने उसके घर में घुसकर औरतों को मारा पीटा व छेड़खानी की। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से शिकायत की तो उसे डांट कर भगा दिया गया। पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, आरोपित बसपा नेता फूलचन्द्र मिश्र का कहना है कि उक्त जमीन उनकी भूमिधरी है। नीरज ने खुद उनकी जमीन पर कब्जा करके कमरा बनवा लिया। उन्होंने गरीब समझकर मना नहीं किया। वह बाहर रहते हैं। इसी का इन लोगों ने फायदा उठाया और कई कमरे बना लिए। अब जब उन्होंने अपनी जमीन पर कब्जा किया तो यह लोग उन पर ही कब्जा करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। श्री मिश्र ने आरोप लगाया कि कुछ दबंग टाइप के लोग इन लोगों को उकसा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि उनके साथ भी देवरिया कांड जैसी घटना हो सकती है। वह शासन प्रशासन को ऑनलाइन अपना प्रार्थना भेज चुके हैं।