V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दिलीपपुर बाजार की सड़क कीचड़ तथा पानी से बजबजाई, चलना हुआ मुश्किल

दिलीपपुर बाजार के चौराहे के चारों तरफ बाजार की सड़कों की हालत खराब हो गई। वाहन निकलना दूर राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। आपको बता दें कि जेल रोड से जगनीपुर को जोड़ने वाली सड़क दिलीपपुर में नहीं बन पाई थी जिसका कार्य इन दिनों किया जा रहा है बाजार में सड़क को चौड़ी किया जा रहा है जिससे आस पास के घरों का पानी सड़कों पर बह रहा है सड़क किनारे बनाई गई नाली तक सड़क को चौड़ा किया जा रहा है जिससे नाली ध्वस्त हो चुकी है इसी के साथ दिलीपपुर बाजार में शहीद रंजीत यादव के घर से दिलीपपुर प्राथमिक विद्यालय तक सांसद निधि से 500 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है इस रास्ते पर बैंक थाना विद्यालय सहित कई सरकारी संस्थाएं पड़ती हैं पुरानी बाजार के सैकड़ों परिवारों के लोगो का आना जाना होता है यही सड़क दिलीपपुर को मुल्लापुर पृथ्वीगंज बाजार लखनऊ वाराणसी मार्ग से जोड़ती है ।  कार्यदायी संस्था के द्वारा जेसीबी मशीन से इंटरलॉकिंग निर्माण करने के लिए खुदाई कर दी तथा मलबा सड़क के किनारे ही छोड़ दिया है। बुधवार को सुबह से बरसात शुरू हो गई, बरसात से सड़क में मिट्टी तथा मलवा फैला हुआ है।   जिससे लोगो का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया जगह-जगह गड्ढे होने से जलभराव के हालत बने हुए हैं। लोग गिरकर चोटहिल हो रहे हैं  बाजार निवासी उज्जवल वैश्य संतोष गुप्ता श्यामशंकर दुबे अतुल मिश्र अनुज उमरवैश्य अमित मिश्र हेमंत मिश्र विजय कुमार ने   बताया कि वाहन निकलने के दौरान सड़क का गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है, वही.सड़क पर पड़ी गिट्टियां उछल उछल कर राहगीरों को चोट पहुंचा रही है। गंदगी तथा कीचड़ जलभराव की वजह से व्यापार में भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।