V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आगजनी

कुंडा प्रतापगढ़।पुराने विवाद के कारण एक पक्ष ने रिश्तेदारों को बुलवाकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान छप्पर में आग लग गई घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षो के दर्जनभर लोगो को पकड़कर थाने लायी।  महेशगंज थाना क्षेत्र के डेंगूर सिंह का पुरवा रायगढ़ निवासी कन्हैयालाल सरोज का पड़ोसी राजेंद्र सरोज से जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार की रात को राजेंद्र सरोज के लड़के हिमन्स (10)  को किसी ने पत्थर मार दिया जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया जिस पर महेशगंज पुलिस ने  कन्हैयालाल और उसके बेटे राजकुमार का शांति भंग में चालान कर दिया था। रविवार की रात को दूसरे पक्ष के राजेंद्र सरोज के पक्ष में उसके रिश्तेदार दर्जनों की संख्या पहुंच गए और कन्हैयालाल के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान कन्हैयालाल के घर के सामने छप्पर में आग लग गई ।कन्हैयालाल के परिजनों  ने मामले की सूचना डायल 112 और  पुलिस अधीक्षक को दी तो महेशगंज पुलिस और सीओ सदर मौके पहुंचे और दोनों पक्षों के दर्जनभर लोगो को पकड़ कर थाने लाई। सोमवार  एक पक्ष से कन्हैयालाल, राजकुमार, आशीष और दूसरे पक्ष से राजेंद्र , धीरेंद्र ,सचिन सरोज निवासी डिंगर सिंह का पुरवा और बच्चा सरोज बदली का पुरवा बाघराय का चालान  शांतिभंग में कर दिया।